पत्रकारिता की धौंस दिखाकर अवैध वसूली करने वाले फर्जी पत्रकारों को पुलिस ने किया गिरफ़्तार | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

पत्रकारिता की धौंस दिखाकर अवैध वसूली करने वाले फर्जी पत्रकारों को पुलिस ने किया गिरफ़्तार | New India Times

जुन्नारदेव पुलिस अनु विभाग के अंतर्गत पुलिस थाना नवेगांव थाना प्रभारी अभिषेक उपाध्याय ने बताया कि आवरिया के सरपंच द्वारा थाने में लिखित शिकायत दी गई थी जिसमें बताया गया कि नीलेश ढाकारीया और करण महलंबशी नामक व्यक्ति दोनों निवासी ग्राम पंचायत माचीघाट फर्जी पत्रकार बनकर झूठी खबरें न्यूज़ पेपर में प्रकाशित करने का डर दिखाकर ब्लैकमेलिंग कर रुपये की डिमांड की कर रहे हैं। जिसपर सरपंच ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई। तत्काल पुलिस द्वारा एक्शन लेकर आरोपी गणों को धरपकड़ की और आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने अपराध क्रमांक 95/23 धारा 284, 34 भादवी का प्रकरण दर्ज कर आरोपी गणों को अभिरक्षा में लेकर एक माइक, आईडी, दो मोबाइल दर्ज किया। आरोपी गणों द्वारा ग्राम पंचायत सरपंच को ब्लैकमेल किया जा रहा था जिनके पास से एक माइक आईडी प्राप्त हुई है जिस पर सत्य सत्य डॉट कॉम लिखा हुआ इसकी सूचना मध्य प्रदेश सरकार के जनसंपर्क विभाग में नहीं है। आये दिन आदिवासी अंचलों में फर्जी पत्रकार माइक, आईडी, कैमरा लटकाए घूमते और शासकीय संस्थानों में कार्यरत जैसे सरपंच, सचिव, शिक्षक, छात्रवास आश्रम अधीक्षक कर्मचारियों को खबर चलाकर कार्यवाही का भय दिखाकर अवैध धन उगाही करते हैं। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल पहुंचा दिया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version