ख़ून से लथपथ संदिग्ध अवस्था में मिली 45 वर्षीय व्यक्ति की लाश | New India Times

फ़राज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

ख़ून से लथपथ संदिग्ध अवस्था में मिली 45 वर्षीय व्यक्ति की लाश | New India Times

बहराइच जिला के थाना विशेश्वरगंज अंतर्गत ग्राम कुशभवना में एक अधेड़ की खून से लथपथ लाश संदिग्ध अवस्था में मिली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कुशभवना निवासी देवतादीन उम्र लगभग 45 वर्ष जो आइसक्रीम बेचकर अपने परिवार को पालता था उसकी लाश बुधवार देर शाम पसियन पुरवा के पास संदिग्ध अवस्था मे पड़ी मिली।मृतक अपने पीछे चार बच्चों शिवम, अरुण, ज्योति व उमा को बेसहारा छोड़ गया। सूचना पर थानाध्यक्ष विशेश्वरगंज अनुज त्रिपाठी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा लाश का पंचनामा कर पीएम हेतु जिला अस्पताल बहराइच भेजा। थाना अध्यक्ष अनुज त्रिपाठी ने बताया कि मृतक की पत्नी लक्ष्मी देवी की सूचना के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है, पीएम रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version