पूर्व माध्यमिक विद्यालय में ड्रेस वितरण एवं पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन | New India Times

अरशद आब्दी / मोहम्मद अली, झांसी ( यूपी ), NIT; ​
पूर्व माध्यमिक विद्यालय में ड्रेस वितरण एवं पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन | New India Timesगुरसरांय के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में ड्रेस वितरण एवं पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें एडीओ जनक सिंह मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए।विशिष्ठ अतिथि के रूप में सह समन्वयक आदर्श द्विवेदी उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड शिक्षा समिति के अध्यक्ष पार्षद देवेंद्र सिंह यादव दिव्वन ने की।

अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम संयोजक नाजिम खान ने कहा कि समस्त अभिभावक बच्चों को अनिवार्य रूप से विद्यालय भेजें, जिससे सरकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें। सह समन्वयक आदर्श द्विवेदी ने कहा कि शिक्षा के महत्व को अभिभावकों को समझना चाहिए तभी बच्चे लाभान्वित हो सकते हैं। पार्षद देवेंद्र दिव्वन यादव ने पौधा रोपण करते हुए उनके रख रखाव पर जोर दिया। अंत में प्रेम प्रकाश यादव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर घनश्याम माली, ब्रजेश बर्दिया, शायरा परवीन,  वंदना लखेरे आदि उपस्थित रहीं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version