मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

राज्य मंत्री स्वंतंत्र प्रभार नरेन्द्र कश्यप, पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, प्रभारी मंत्री जनपद शाहजहाँपुर ने नगर क्षेत्र में निर्माणाधीन नगर निगम कार्यालय का निरीक्षण किया। मंत्री द्वारा हनुमत्तधाम स्थित घाटों के सौन्द्रयीकरण का निरीक्षण किया गया।
मंत्री द्वारा नगर क्षेत्र न्यू सिटी ककरा में निर्माणाधीन नगर निगम कार्यालय भवन का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की स्थिति को देखा गया व निर्माण कार्य में प्रयुक्त की जा रही सामग्री को भी देखा गया। इस मौके पर निर्माण कार्य को विलम्ब से होने पर सम्बंधित फर्म के ठेकेदार के विरुद्ध कठोर कार्यवाही के निर्देश दिए साथ ही निर्माण कार्य को तेजी से कराये जाने के निर्देश दिए गए।
हनुमतधाम स्थित घाटों की सफाई की स्थिति को देखा। हनुमतधाम स्थल पर स्थित बेसहारा, गरीब व असहाय लोगों के लिए बने रैन बसेरा का भी निरीक्षण किया गया, रैन बसेरा में उपलब्ध कराए जाने वाली सुविधाओं की यथास्थिति की भी जानकारी प्राप्त की, इसके उपरांत मंत्री द्वारा नगर क्षेत्र के मघई टोला स्थित कान्हा गौशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय गौशाला में सफाई व्यवस्था, शुद्ध पेयजल की आपूर्ति, प्रकाश बिंदु एवं गौवंश हेतु हरा चारा, भूसा इत्यादि को देखा गया। सारी व्यवस्था चाक-चौबंद मिलने पर नगर निगम टीम शाहजहांपुर की प्रंशसा की गई। कान्हा गौशाला में बीमार गौवंश को पृथक से रखने हेतु सेल बनाये जाने के निर्देश दिए गए।
इस मौके पर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष डी0पी0एस0 राठौर, नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी श्याम बहादुर सिंह, अपर नगर आयुक्त एस0के0 सिंह, मुख्य अभियंता सिविल एस0के0 अम्बेडकर, महाप्रबंधक जल सौरभ श्रीवास्तव तथा अन्य अधिकारी कर्मचारीगण एवं भाजपा जिलाध्यक्ष के0सी0 मिश्रा, महानगर अध्यक्ष अरूण कुमार गुप्ता व अन्य जन-प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
