मेघनगर में विराजे भगवान पशुपतिनाथ एवं परिवार, प्राण प्रतिष्ठा के लिए पुरोहितों ने हजारों मंत्रों का किया जाप | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर में विराजे भगवान पशुपतिनाथ एवं परिवार, प्राण प्रतिष्ठा के लिए पुरोहितों ने हजारों मंत्रों का किया जाप | New India Times

झाबुआ जिले के मेघनगर में भगवान पशुपतिनाथ के तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन में विधि विधान एवं शुभ मुहूर्त में भगवान पशुपतिनाथ परिवार मंदिर में प्रतिष्ठित हुए।

उज्जैन से पधारे आचार्य अक्षत जोशी ने बताया कि नगर के बहुमुखी विकास के भगवान का नगर में विराजना बहुत गौरव की बात है। आचार्य ने बताया कि आज सभी भगवान को प्रतिष्ठान कर सहर्ष जलधारा हवन महालक्ष्मी हवन महामृत्युंजय मंत्र हवन एवं अनेक  देवी देवताओं एवं नवग्रह सभी को विधि वधान से  की उनसे संबंधित  हवन की आवृत्ति अर्पण की  भगवान पशुपतिनाथ मंदिर समिति के जजमान मोहनलाल पंचाल भूपेश भानपुरीया अश्विन प्रजापत पप्पू कोहली अरविंद पासवान गुना प्रसाद उमेश पंचाल सुरेश चंद्र पूरणमलजैन राजेश जैन गोलू पंचाल अपने परिवार के साथ सुबह 9:00 बजे से लेकर  2:30 बजे तक धार्मिक कार्यक्रम में बड़े उत्साह के साथ भाग लिया भगवान पशुपतिनाथ की प्राण प्रतिष्ठा के लिए आज पुरोहितों ने हजारों मंत्रों से अनेकों सामग्री से भगवान को आहुति दी 12:39 पर तीन दिल से चल रहे धार्मिक  आयोजन की पूर्णाहुति आचार्य एवं  पुरोहितों द्वारा मंदिर समिति के सभी सदस्यों के दिलाई गई हवन स्थल पर बाहर से भी यज्ञ में आहुति देने की व्यवस्था भक्तों के लिए की गई थी जिसका सभी भक्त जनों ने अपने  ईश्वर के प्रति यज्ञ में आहुति  देकर ईश्वरी बैंक पर अपनी पूंजी जमा करा दी जिसका कभी क्षय नहीं होता है1:10 पर भगवान पशुपतिनाथ मंदिर की प्रतिष्ठा एवं पूर्णाहुति के पश्चात महा आरतीआरती जजमान एवं मंदिर के समिति के सदस्यों द्वारा की गई समिति के सभी सदस्य अपने अपने कार्य में 3 दिनों से बड़ी श्रद्धा एवं गर्मी का ध्यान नहीं रखते हुए सुबह से लेकर शाम तक मंदिर सेवा  में लगे रहे।

मेघनगर में विराजे भगवान पशुपतिनाथ एवं परिवार, प्राण प्रतिष्ठा के लिए पुरोहितों ने हजारों मंत्रों का किया जाप | New India Times

माह आरती के पश्चात देर रात तक लोगों ने भंडारा ग्रहण किया भगवान की प्राण प्रतिष्ठा के बाद हजारों लोगों ने अपने आराध्य भगवान शिव के दर्शन कर अपना जीवन सफल किया मंदिर समिति नियमित रूप से मंदिर के संचालन के लिए अनेकों निमित्तसदस्यों को अपनी अपनी जवाबदारी  देगी एवं समय-समय पर मंदिर पर अनेक धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा और भगवान पशुपतिनाथ के प्रतिष्ठित होने के पहले कई भक्तों ने चांदी के सिक्के आभूषण तथा अनेक प्रकार के रत्न भगवान के नीचे रख कर अपने विश्वास को ईश्वर के प्रति होने का‌ शुभ संकेत दिया कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि एवं पत्रकार बंधुओं ने भी भाग लिया मंदिर समिति के कई सदस्य कई महर्षि अपनी नियमित सेवा अपने ईश्वर के प्रति निष्ठा एवं विश्वास के साथ बिगर किसी स्वार्थ के दे रहे हैं जिसके लिए समिति उनकी सदा सदा की आभारी रहेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version