अपने पिता की लाइसेंसी बन्दूक से फायर करने वाले एक युवक को बन्दूक सहित पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

अपने पिता की लाइसेंसी बन्दूक से फायर करने वाले एक युवक को बन्दूक सहित पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

थाना हैदराबाद क्षेत्र गोला देहात के मोहल्ला गांधी नगर में एक युवक द्वारा शराब के नशे में धुत होकर अपने दोस्त के साथ गाली गलौज करते हुए पिता की लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिए जाने से बाल-बाल बच गया। फायर करने वाले युवक को बंदूक सहित पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के समीप मोहल्ला गांधी नगर में शनिवार की शाम लगभग 7:30 बजे अभियुक्त राजीव भारती उर्फ राजू पुत्र कृपाल निवासी गांधीनगर थाना हैदराबाद ने अपने पिता कृपाल पुत्र लालचन्द की लाइसेंसी 12 बोर सिंगल बैरल से अपने दोस्त संजीव कुमार पुत्र गोकरन प्रसाद से शराब के नशे में गाली गलौज के बाद बात बढ़ने पर दौड़ा लेने के बाद फायर कर दिया। किसी तरह अपनी जान बचाते हुए संजीव कुमार ने घर का मुख्य दरवाजा बंद कर लिया, गोली दरवाजे में लगी लेकिन चली गोली किसी को नहीं लगी।
अभियुक्त राजीव भारती व उसके पिता मौके से भाग गये। अभियुक्त राजीव भारती व पीडित संजीव कुमार आपस में दोस्त हैं। घटना के संबन्ध मे संजीव की माता सोनवती पत्नी स्व० गोकरन प्रसाद निवासी गांधीनगर हैदराबाद खीरी की तहरीर पर मु0अ0सं0 203/23 धारा 307/504/506 भा0द0वि० बनाम राजीव भारती उर्फ राजू व अज्ञात पंजीकृत किया गया है।
अभियुक्त राजीव भारती को 12 बोर सिंगल बैरल बंदूक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। लाइसेंस धारक अभियुक्त कृपाल के विरुद्ध अन्तर्गत धारा 30 आर्म्स एक्ट की कार्यवाही की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article