कर्नाटक में मुख्यमंत्री ने योजनाओं का खोला पिटारा. कांग्रेस जो कहती है वह करती है: राहुल गांधी | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

कर्नाटक में मुख्यमंत्री ने योजनाओं का खोला पिटारा. कांग्रेस जो कहती है वह करती है: राहुल गांधी | New India Times

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने गृहलक्ष्मी योजना और अन्ना भाग्य योजना को शनिवार से ही लागू करने का आदेश जारी कर दिये हैं। सीएम सिद्धारमैया ने यह फैसला नई सरकार की कैबिनेट की पहली मीटिंग के बाद लिया है।

कर्नाटक में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस ने पांच गारंटी योजना की बात कही थी।
इन पांच गारंटी योजनाओं में से पहली दो योजनाएं कर्नाटक सरकार ने शनिवार से ही लागू कर दी।
कांग्रेस के सभी प्रमुख नेताओं ने दावा किया था कि सरकार बनने के बाद पहली कैबिनेट बैठक के बाद इन

कैबिनेट का फैसला

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने नई सरकार बनने के बाद पहली कैबिनेट मीटिंग में सभी पांच गारंटी योजनाओं को सैद्धांतिक रूप से मंजूरी दे दी।
इससे राज्य सरकार के बजट पर हर साल 50,000 करोड़ रुपए का बोझ पड़ेगा।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी इस बारे में ट्वीट किया और लिखा है कि जो हम कहते हैं, उसे पूरा करते हैं। पहला दिन, पहली कैबिनेट मीटिंग, कर्नाटक को दी हुई हमारी 5 गारंटी को मंजूरी मिल चुकी है।
वैसे, शपथ ग्रहण के बाद पत्रकारों से बात करते हुए सीएम सिद्धारमैया ने कहा था कि हफ्ते भर के अंदर कैबिनेट मीटिंग बुलाई जाएगी और तब इन पर फैसला लिया जाएगा।

कांग्रेस की पांच गारंटी योजनाएं

1 गृह लक्ष्मी योजना – हर घर की महिला प्रमुख को 2000 रुपए प्रति माह मिलेंगे।

2 गृह ज्योति योजना – हर बीपीएल परिवार को 200 यूनिट तक फ्री बिजली मिलेगी।

3 अन्न भाग्य योजना – सभी बीपीएल परिवार को 10 किलोग्राम चावल मिलेगा।

4 शक्ति योजना – महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा उपलब्ध कराई जाएगी।

5 युवा निधि योजना – प्रत्येक बेरोजगार ग्रेजुएट को दो साल तक 3,000 रुपए प्रति महीने और डिप्लोमा धारकों को 1,500 रुपये प्रति महीने मिलेंगे।
कर्नाटक सरकार की तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं से कर्नाटक की जनता मे खुशी का माहौल है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article