एडीजीपी ग्वालियर जोन ने रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में ऑटो प्री-पेड बूथ का किया शुभारंभ | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

एडीजीपी ग्वालियर जोन ने रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में ऑटो प्री-पेड बूथ का किया शुभारंभ | New India Times

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ग्वालियर जोन श्री डी. श्रीनिवास वर्मा (भापुसे) द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री राजेश सिंह चंदेल (भापुसे) एवं अति. पुलिस अधीक्षक शहर (मध्य/यातायात) श्री ऋषिकेश मीणा (भापुसे) तथा पुलिस, प्रशासनिक एवं रेलवे अधिकारियों की उपस्थिति में ग्वालियर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नं. 1 के बाहर सर्कुलेटिंग एरिया में ऑटो प्री-पेड बूथ का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर एडीजीपी ग्वालियर जोन ने एक यात्री की ऑटो प्री-पेड रसीद भी बनाकर दी। इस अवसर पर रोटरी क्लब द्वारा रतन ज्योति अस्पताल के सहयोग से सवारी वाहनों ऑटो/ई-रिक्शा के चालकों के लिए निःशुल्क नेत्र/स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का भी आयोजन किया गया। आज प्रारम्भ किये गये प्री-पेड बूथ के बाहर ऑटो रिक्शा किराया सूची भी लगाई जाएगी। यातायात पुलिस ग्वालियर की इस पहल से यात्रियों से मनमाना किराया वसूली करने वाले ऑटो चालकों पर रोक लगेगी। कार्यक्रम में एडीजीपी का ऑटो चालकों द्वारा फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इस अवसर पर एडीजीपी ग्वालियर जोन ने कहा कि प्री-पेड बूथ के प्रारम्भ होने से बाहर से ग्वालियर आने वाले यात्रियों को काफी लाभ होगा, और यह व्यवस्था सफल होने पर शहर के अन्य स्थानों पर भी प्री-पेड बूथ लगाने की योजना बनाई जाएगी। इसके लिए सभी का सहयोग आवश्यक है।

एडीजीपी ग्वालियर जोन ने रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में ऑटो प्री-पेड बूथ का किया शुभारंभ | New India Times

ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन हजारों यात्रियों का आवागमन होता है, ऐसी स्थिति में बाहर से आने वाले यात्रियों को स्टेशन से गंतव्य तक पहुंचने के लिए ऑटो की मदद लेना पड़ती है और वाहर से आने वाले यात्रियों से ऑटो चालक मनमाना किराया वसूलते हैं, इसको लेकर कई बार विवाद की स्थिति बनती है। इसी बजह से यातायात पुलिस ग्वालियर ने रेलवे स्टेशन के वाहर ऑटो प्री-पेड बूथ की व्यवस्था को लागू किया है। अब प्रीपेड बूथ शुरू होने से ऑटो रिक्शा लाइन से खड़े हो सकेंगे और जिसका नंबर आएगा उसको सवारी लेकर जाना होगा। प्रीपेड बूथ पर यातायात पुलिस के जवान तैनात रहेंगे, जो ऑटो से जाने वाले यात्रियों को सेवाएं देंगे तथा उन्हें निर्धारित किराये की रसीद उपलब्ध करवाएंगे। प्रीपेड बूथ पर तैनात यातायात के पुलिसकर्मी द्वारा यात्री से सूची अनुसार किराया लेकर रसीद दी जाएगी। जिस पर किराया व ऑटो का नंबर अंकित रहेगा। ऑटो चालक यात्री को उसके नियत स्थान पर छोड़कर उससे रसीद प्राप्त करेगा उसके बाद स्टेशन पर आकर प्रीपेड बूथ पर रसीद जमा करने के बाद ऑटो चालक को किराया भुगतान किया जाएगा।

ऑटो प्री-पेड बूथ के शुभारंभ अवसर पर रोटरी क्लब द्वारा रतन ज्योति अस्पताल के सहयोग से सवारी वाहनों क्रमशः विक्रम/ऑटो/ई-रिक्शा के चालकों के लिए निःशुल्क नेत्र/स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में करीब 200 वाहन चालकों का नेत्र/स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

उक्त कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री राजेश सिंह चंदेल(भापुसे), अति. पुलिस अधीक्षक शहर(मध्य/यातायात) श्री ऋषिकेश मीणा,भापुसे, एडीएम ग्वालियर श्री एच.बी.शर्मा, एडिशनल कमिशनर नगर निगम ग्वालियर श्री आर.के.श्रीवास्तव, अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (पश्चिम) श्री गजेन्द्र सिंह वर्धमान, रेलवे स्टेशन डायरेक्टर श्री एल.आर.सोलंकी, सीएसपी इन्दरगंज श्री विजय भदौरिया, सीएसपी ग्वालियर श्री संदीप मालवीय, डीएसपी रेल ग्वालियर श्रीमती सुभा श्रीवास्तव, डीएसपी यातायात श्री नरेश बाबू अन्नोटिया, श्री विक्रम सिंह कनपुरिया, श्री बैजनाथ प्रजापति के अलावा पुलिस अधिकारी, प्रशासन के अधिकारी एवं रेलवे के अधिकारी तथा काफी संख्या में ऑटो चालक उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version