जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल, दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल, दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज | New India Times

देवरी नगर के जवाहर वार्ड में बीते शुक्रवार की रात्रि करीब दस बजे दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर जमकर लाठी डंडे चले जिसमें दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए जिनका इलाज देवरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में जारी है। वहीं दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल, दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज | New India Times

मिली जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार की रात्रि में हुए विवाद में दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं जिसमें मुलु पिता मिट्ठू आदिवासी 40 वर्ष, रामकुमार पिता कन्छेदी आदिवासी,35 वर्ष को सिर में चोटें आई हैं। वहीं कन्छेदी पिता मिट्ठू आदिवासी 51वर्ष को हाथ एवं पीठ में चोटें आई हैं। वहीं दूसरे पक्ष के लोगों को भी मामुली चोटें आई हैं। दरअसल पूरा मामला जमीनी विवाद से जुड़ा हुआ है। आदिवासी समुदाय के लोग लंबे समय से नगर के जवाहर वार्ड में सरकारी भूमि पर आवास बना कर निवास कर रहा है उक्त भूमि के उनके लिए सरकार के द्वारा पट्टे भी प्रदान किए गये हैं। वहीं दूसरे पक्ष के द्वारा उक्त भूमि के पीछे जगह खरीदी गई है। जिससे आदिवासी समुदाय के ऊपर जगह खाली करने एवं रास्ता देने को लेकर लगातार दबाब बनाया जा रहा है। उक्त मामला राजस्व न्यायालय में भी चला है और पूरा मामला पूर्व में कलेक्टर सागर के भी संज्ञान में लाया गया था। वहीं पीडित पक्ष मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से भी कर चुका है। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा मामले में रूचि न लेने के कारण पूर्व से चल रहा विवाद मारपीट में तब्दील हो गया और शुक्रवार को एक पक्ष में आदिवासी समुदाय के परिवार पर जमकर लाठी डंडों से मारपीट की घटना को अंजाम दिया घटना के बाद लहूलुहान अवस्था में पहुंचे आदिवासी पक्ष के लोगों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया वहीं गोष्टी परिवार के लोगों की रिपोर्ट पर आदिवासी परिवार के लोगों पर मामला दर्ज किया गया। पुलिस थाना से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोष्टी परिवार की शिकायत पर चार लोगो पर मामला दर्ज हुआ है जिसमें रामकुमार, मुलू, कन्छेदी, छोटू गौड़ पर मारपीट की धाराओं में मामले दर्ज हुआ है वहीं आदिवासी समुदाय की शिकायत पर जमनाप्रसाद, प्रमोद, छोटू कोष्टी पर मारपीट की धाराओं सहित एस सी /एस टी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। वही मामला पंजीबद्व कर पुलिस ने मामले को विवेचना में लिया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version