Edited by Maqsood Ali,
गुजरात की तीन राज्यसभा सीटों में से दो पर बीजेपी ने कब्जा कर लिया है तीसरी सीट को कांग्रेस के चाणक्य कहे जाने वाले अहमद पटेल ने अपने नाम करते हुए राज्यसभा में अपनी जगह बरकरार रखी है। पटेल ने कांग्रेस से बागी होकर बीजेपी में शामिल हुए बलवंत सिंह को मात दे दी है। पटेल को कुल 44 वोट मिले हैं। बीजेपी की ओर से अमित शाह और स्मृति ईरानी ने भी राज्यसभा में अपनी सीट पक्की कर ली है।
कांग्रेस की प्रतिष्ठा का प्रश्न बनी अहमद पटेल की सीट क्रास वोटिंग की वजह से संशय में दिख रही थी लेकिन चुनाव आयोग ने वोटों की गिनती शुरू होने से पहले कांग्रेस की मांग को मानते हुए कांग्रेस विधायक भोला भाई और राघव जी भाई पटेल के वोट रद्द करने का आदेश दिया। कांग्रेस के इन दोनों विधायकों ने बीजेपी को वोट दिया था।
चुनाव आयोग से कांग्रेस से मांग की थी कि इन विधायकों ने सीक्रेसी का उल्लंघन करते हुए अपना वोट वहां मौजूद पोलिंग एजेंट को अपना वोट दिखाया था इसलिए इनके वोट रद्द किये जाएं। जिसके बाद बीजेपी ने कांग्रेस की इस याचिका को रद्द करने की मांग की थी लेकिन चुनाव आयोग ने वोटिंग के दौरान का विडियो देखने के बाद भोला भाई और राघवजी पटेल का वोट रद्द कर दिया।
