मेघनगर में धूमधाम से निकाला गया भव्य कलश यात्रा के साथ भगवान पशुपतिनाथ का विशाल चल समारोह | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर में धूमधाम से निकाला गया भव्य कलश यात्रा के साथ भगवान पशुपतिनाथ का विशाल चल समारोह | New India Times

मेघनगर में पशुपति नाथ मंदिर समिति के तत्वाधान में भव्य कलश यात्रा एवं विशाल चल समारोह नगर के मुख्य मार्गों से निकाला गया।

नगर के सभी समाज एवं सभी धार्मिक संस्थानों के सम्मानित भक्तजनों एवं युवाओ ने नृत्य करते हुए चल समारोह में भाग लिया।

मेघनगर में धूमधाम से निकाला गया भव्य कलश यात्रा के साथ भगवान पशुपतिनाथ का विशाल चल समारोह | New India Times

भव्य कलश यात्रा एवं चल समारोह साईं मंदिर से दशहरा मैदान भंडारी चौक आजाद चौक बस स्टैंड होता हुआ भगवान पशुपतिनाथ मंदिर माइनिंग ऑफिस पहुंचा चल समारोह में युवा बुजुर्ग बच्चे महिलाएं सभी उत्साह से नाचते गाते हुए चल रहे थे।
पशुपतिनाथ का विशाल शिवलिंग भगवान शिव की आकाश को छूती हुई प्रतिमा एवं हनुमान जी द्वारा अनेक लीलाओं के साथ राम धुन में नृत्य करते हुए नजर आए एवं पशुपतिनाथ मंदिर समिति के सभी सदस्य एक जैसी ड्रेस कोड में चल रहे थे। भव्य कलश यात्रा एवं विशाल चल समारोह का जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। बीच-बीच में अखाड़े के सदस्यों ने अनेकों करतब दिखाए।

मेघनगर में धूमधाम से निकाला गया भव्य कलश यात्रा के साथ भगवान पशुपतिनाथ का विशाल चल समारोह | New India Times

चल समारोह में नगर परिषद अध्यक्ष कमलेश मचार, जिला महामंत्री भूपेश भानपुरीया, नगर मंडल अध्यक्ष सचिन प्रजापत, पार्षद रांखी राकेश जैन, चल समारोह की शोभा बडा रहे थे।
भाजपा युवा नेता भूपेश भानपुरीया ने बताया मोहल्ले एवं नगर वासियों की कई वर्षों से एक ही इच्छा थी की पशुपतिनाथ का मंदिर मंदसौर पशुपतिनाथ के तर्ज पर बने और ईश्वर ने नगर वासियों की मनोकामना सुन ली और सुंदर अवसर उपलब्ध कराया आज हेमाद्रि पूजन होगा जिसमें भगवान को जल अभिषेक एवं अनाजों मेंशयन किया जाएगा।

दिनांक 22 मई को विधि विधान के साथ प्रातः 10:00 भगवान पशुपतिनाथ की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी उसके पश्चात माह आरती एवं भंडारा का आयोजन रखा गया है।

मंदिर समिति ने धर्म प्रेमी जनता से विनंती की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मंदिर में होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेकर धर्म लाभ लेवें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version