भाजपा के पूर्व विधायक के गृह क्षेत्र ग्राम चैनपुरा से सैकड़ों ग्रामीणों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता की ग्रहण, विधायक वीरसिंह भूरिया ने पार्टी में शामिल कर दिलवाई कांग्रेस की सदस्यता | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

भाजपा के पूर्व विधायक के गृह क्षेत्र ग्राम चैनपुरा से सैकड़ों ग्रामीणों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता की ग्रहण, विधायक वीरसिंह भूरिया ने पार्टी में शामिल कर दिलवाई कांग्रेस की सदस्यता | New India Times

कांग्रेस की रीति नीति से प्रभावित होकर देश व प्रदेश के लोग कांग्रेस की सदस्यता धड़ल्ले से ले रहे हैं। इसी के चलते थांदला विधानसभा क्षेत्र के मेघनगर विकासखंड के ग्राम पंचायत चैनपुरा में अनेकों ग्रामीण जन कांग्रेस में सम्मिलित हुए।

कांग्रेस कमेटी की भारत जोड़ो यात्रा और राहुल गांधी की तर्ज पर ही थांदला विधानसभा क्षेत्र में इन दिनों विधायक वीरसिंह भूरिया भी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस जोड़ो अभियान चला रहे हैं। विधायक वीरसिंह भूरिया द्वारा संपूर्ण थांदला विधानसभा क्षेत्र में दूरदराज ग्रामीण अंचलों में पहुंचकर ग्रामीणों से रूबरू चर्चा कर मध्यप्रदेश में कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के द्वारा जो वचन दिया गया है उस से ग्रामीणों को अवगत करा कर ग्रामीण जनों को कांग्रेस से जोड़ रहे हैं। विधायक वीर सिंह भूरिया ने एक चर्चा में बताया कि कांग्रेस की मध्यप्रदेश में सरकार बनते ही हर महिला को हर महीने 1500 रुपए दिए जाएंगे साथ ही गैस सिलेंडर मात्र 500 रुपए में दिया जाएगा और अब कमलनाथ जी ने एक और वचन देते हुए बताया कि मध्यप्रदेश में 100 यूनिट बिजली माफ रहेगी एवं 200 यूनिट बिजली तक हाफ बिल आएगा। कांग्रेस की सरकार बनते ही मध्यप्रदेश में पुरानी पेंशन योजना भी लागू की जाएगी साथ ही किसानों का कर्जा भी माफ किया जावेगा।
ऐसी अनेकों योजना कांग्रेस द्वारा शुरू कर मध्य प्रदेश की जनता को इसका लाभ दिलाया जाएगा।

भाजपा के पूर्व विधायक के गृह क्षेत्र ग्राम चैनपुरा से सैकड़ों ग्रामीणों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता की ग्रहण, विधायक वीरसिंह भूरिया ने पार्टी में शामिल कर दिलवाई कांग्रेस की सदस्यता | New India Times

इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष यामीन शेख, पूर्व जनपद अध्यक्ष कालूसिंह नलवाया, पूर्व मंडी अध्यक्ष फतेह सिंह नायक, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पारसिंग भाई डिंडोर, मुकेश परमार, जिला कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता अली असगर बोहरा, युवक कांग्रेस के जमीनी कार्यकर्ता राजा मानसिंह सहित अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कांग्रेस की नीति रीती से खुश होकर ग्राम पंचायत चेनपुरा व रंगपुरा से अनेकों ग्रामीण जन कांग्रेस में सम्मिलित हुए जिसमें जलिया खड़िया, मन्नू खड़िया, मुकेश खड़िया, मन्नू खड़िया, संजय रमेश भाबर, चेनसिंह खड़िया, खिमचंद डिंडोड, देवचंद भुरिया, सोमला चरपोटा, लालू चरपोटा, बादर सिंगाड,राकेश सिंगाड पुनिया सिंगाड, देवा भाबर,कालू सिंह भाबर,राजेश डोडिया , बदिया खड़िया, हुरसिंह सिंगाड,रंगपुरा सुशील डिंडोड, सोमल वसुनिया, हवला रावत, कमलेश परमार, बाबू मकवाना,तोलसिंह रावत, मनोहर रावत, फैरांसिस वसुनिया आदि को विधायक वीर सिंह भूरिया द्वारा कांग्रेस पार्टी में आने पर स्वागत किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article