पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

दिनांक 16 मार्च 2023 मंगलवार को तिरला विकासखंड के उत्कृष्ट विद्यालय में मध्यप्रदेश जन अभियान के द्वारा संचालित सीएमसीएलडीपी कक्षा में योग एवं ध्यान का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। एकात्म अभियान के तहत सामाजिक संस्था हार्टफूलनेस हैदराबाद से संबंधित पधारे श्री प्रदीप जी द्वारा छात्र ,छात्राओं और मेंटर्स को योग एवं ध्यान से कैसे तनाव से मुक्ति पा सकते हैं यह बताया। म.प्र. जन अभियान परिषद एवं हार्टफूलनेस के बीच वर्तमान में किस प्रकार के संबंध है यह बताया गया। एकात्म अभियान के तहत योगासन मुद्रा कराई जिसमें प्रथम दिवस ध्यान एवं योग दूसरे दिन सफाई एवं तीसरे दिन प्रार्थना के माध्यम से हम अपनी खुद की सफाई एवं तनाव से मुक्ति पा सकते हैं। उन्होंने बताया कि एक दिव्य शक्ति हम खुद में हैं किंतु हम उसे कहीं और ढूंढते रहते हैं, उस दिव्य शक्ति को हम अपने ह्रदय एवं मस्तिष्क दोनों के माध्यम ध्यान कर पा सकते हैं। ध्यान एवं योग वर्तमान में संपूर्ण जगत के लिए एक वरदान है। हार्टफुलनेस के वर्तमान संस्थापक दाजी महाराज जी का सपना है कि 21 जून को करोड़ों लोग इस अभियान का हिस्सा बनें। कार्यक्रम में विकासखंड समन्वयक श्रीमती रजनी यादव परामर्शदाता श्री धर्मेंद्र सिंह राठौर, श्री कमल किशोर चौबे, श्री विष्णु पाटीदार, श्री सचिन जी प्रजापत एवं समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। इस अवसर पर परामर्शदाताओं के द्वारा सभी छात्रों को इस अभियान को आगे लेकर जाने के लिए प्रण दिलाया गया। उपरोक्त जानकारी नगर विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष श्री पंकज जी शर्मा के द्वारा दी गई।
