भोपाल कलेक्टर ने टी.एल बैठक में सभी अधिकारियों को दिए निर्देश, सीएम हेल्पलाइन के लंबित सभी प्रकरण करें निराकृत | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल कलेक्टर ने टी.एल बैठक में सभी अधिकारियों को दिए निर्देश, सीएम हेल्पलाइन के लंबित सभी प्रकरण करें निराकृत | New India Times

भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह ने टी.एल बैठक में सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है की जन सेवा अभियान के दौरान मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के अंतर्गत आए हुए आवेदन शिकायतों का संतुष्टि के साथ निराकरण किया जाए, यह सुनिश्चित करें कि किसी भी स्तर पर विभाग में किसी प्रकार की कोई पेंडेंसी ना रहे। इसके साथ ही सेवा प्रदाता विभाग मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के अंतर्गत आए हुए आवेदनों की दी जाने वाली सेवाओं को जिनको अधिसूचित किया गया है, उनको सेवाओं का लाभ दिया जाए।

मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के अंतर्गत वर्तमान में आ रहे हैं आवेदनों पर भी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। किसी विभाग में समय सीमा के अंतर्गत किए जाने वाले कामों की कोई पेंडेंसी नहीं होना चाहिए अन्यथा संबंधी विभाग के अधिकारी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।

कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने सभी अधिकारियों को कार्यालय में आने वाले आवेदनों पर भी कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। उनमें आने वाले आवेदन का रिकार्ड रख कर करवाई की जाए। कोई भी विभाग आने वाले आवेदनों को लेने से मना नही करेगा, और आवेदको को सही सूचना भीं प्रदान करेंगे।

टी.एल बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री ऋतुराज सिंह, एडीएम , एसडीएम और अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के फॉर्म स्क्रूटनि और आपत्ति के संबंध में भी चर्चा की और फाइनल सूची के संबंध में भी जानकारी ली।सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए की अविवादित नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, को समय सीमा में निराकृत करने के निर्देश दिए है और कहा की इसकी जिले में ऐसी कोई पेंडेसी नही हो। सभी एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार यह देखे की पटवारी और आर आई के पास कोई आवेदन पेंडिंग नही हो।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version