पीसीसी मेंबर कांग्रेस नेता ने गांव में पहुंचकर ग्रामीणों से की मुलाकात, बताई कांग्रेस की योजनाएं | New India Times

संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ, पन्ना (मप्र), NIT:

पीसीसी मेंबर कांग्रेस नेता ने गांव में पहुंचकर ग्रामीणों से की मुलाकात, बताई कांग्रेस की योजनाएं | New India Times

पन्ना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मोहाना व निमहा गांव में आज पीसीसी मेंबर कांग्रेस नेता श्रीकांत पप्पू दीक्षित ने पहुंचकर वहां के ग्रामीण जनों से मुलाकात करते हुए कांग्रेस द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव के लिए की गई जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया। श्री दीक्षित ने बतलाया कि मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के द्वारा नारी सम्मान योजना के तहत महिलाओं व बेटियों को 15 सो रुपए तथा ₹500 में घरेलू गैस सिलेंडर एवं किसानों के कर्जा माफी तथा बिजली सस्ती देने की घोषणा की गई है। उन्होंने बतलाया कि कांग्रेस की सरकार मध्यप्रदेश में बनने के बाद इन योजनाओं को तत्काल शुरू किया जाएगा। श्री दीक्षित ने ग्राम वासियों से यह भी आग्रह किया कि भारतीय जनता पार्टी के कुशासन के कारण गरीब आम जनता परेशान है और वह अपने छोटे-छोटे कार्यों के लिए बेवजह कर्मचारियों के चक्कर काटने के लिए मजबूर है पूरे प्रदेश में परिवर्तन की लहर चल रही है इसलिए आप सबको भी आगे आकर जन कल्याणकारी योजनाएं जो सरकार बनने के बाद कांग्रेस पार्टी शुरू करने जा रही है उसको सभी को बतलाएं। श्री दीक्षित के साथ कांग्रेस उपाध्यक्ष दीपक तिवारी, जमुना प्रसाद यादव, संदीप विश्वकर्मा सहित काफी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version