हाशिम अंसारी, सीतापुर ( यूपी ), NIT;
लहरपुर कस्बे के कई मोहल्लों में नगर पालिका प्रशासन की लापरवाही देखने को मिल रही है। कस्बे के मोहल्ला भुलनपुर में नाली तो साफ हो गई पर कचरा घंटो तक पड़ा रहा जिससे राहगीरों को भारी समस्या का सामना करना पड़ा।
कस्बे के मोहल्ला शेख टोला के प्राथमिक विद्यालय के आसपास गंदगी फैली हुई है, यहां पर लापरवाही का तो ये आलम है कि गंदा पानी रास्तेरपर बह रहा है, उसके साथ साथ उस गंदगी में कीड़े पड़ गए हैं, जिससे कि प्राथमिक विद्यालय के बच्चों एवं मोहल्ले के नागरिकों पर बीमारियों का खतरा मंडराता रहता है।
इस प्रकार की गंदगी और लापरवाही से कभी भी कोई भी बडी बीमारी फैल सकती है। जहां एक और सरकार स्वच्छ भारत मिशन चला रही है वहीं यहां पर बस्ती में ही कूड़ा डाला जा रहा है। यहां स्वच्छता अभियान का कोई आसार ही नजर नहीं आ रहा है। लहरपुर में स्वच्छता मिशन बिल्कुल हीे विफल दिखाई दे रहा है।
