अर्चना वर्मा बनीं जनपद शाहजहांपुर की पहली महापौर | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

अर्चना वर्मा बनीं जनपद शाहजहांपुर की पहली महापौर | New India Times

भारतीय जनता पार्टी की महापौर प्रत्याशी अर्चना वर्मा ने 80740 मत पाकर अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस की निकहत इकबाल को लगभग 30256 वोटों से परास्त कर विजय हासिल की, 20144 मत पाकर समाजवादी पार्टी से माला राठौर तीसरे स्थान पर रहीं, बसपा की प्रत्याशी शगुफ्ता अंजुम लगभग 5543 वोट पाकर चौथे स्थान पर और आम आदमी पार्टी से सुमन वर्मा लग भाग 2697 वोट पर ही सिमट गईं।

जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने भारतीय जनता पार्टी की महापौर विजय प्रत्याशी अर्चना वर्मा को वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, सांसद अरुण सागर, डीपीएस राठौर राजेश वर्मा आदि भाजपा नेताओं के समक्ष विजय प्रमाण पत्र दीया अर्चना वर्मा ने प्रथम राउंड से विजय रथ पर सवार हुई और रथ का पहिया स्पीड पकड़ता रहा और विजय श्री अर्चना को प्राप्त हुई, भाजपा समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखा गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version