अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

ऊर्जा मंत्री से शिकायत करने के बाद शहरी विद्युत अधिशासी अभियंता कुमार शर्मा शिकायतकर्ता ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित के प्रतिष्ठान दीक्षित गाड़ी वाले सोंख रोड पर मथुरा अपनी टीम के साथ पहुंचकर झूठे आरोप लगाए साथ ही दवाव बनाने के लिए कार्रवाई की बात करी। श्री विनोद दीक्षित ने बताया कि जब आरोप का जवाब दिया गया तो वह और उनकी टीम धमकी देकर भाग गयी जिसकी सूचना 112 पुलिस को देने के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के सीयूजी नंबर पर घटना की सूचना देते हुए इस घटना की तहरीर थाना हाइवे में दी गई है और पुलिस से कार्रवाई करने की बात की गयी। विनोद दीक्षित ने कहा है विभाग में फैले हुए भ्रष्टाचार को उजागर करने के लिए अब हमारी टीम काम करेगी और भ्रष्टाचारियों को समय-समय पर जवाब दिया जाएगा।
