भाजपा मेयर प्रत्याशी अर्चना वर्मा ने मंत्री खन्ना के साथ वकीलों से मांगा समर्थन | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर यूपी (यूपी), NIT:

भाजपा मेयर प्रत्याशी अर्चना वर्मा ने मंत्री खन्ना के साथ वकीलों से मांगा समर्थन | New India Times

भाजपा महापौर प्रत्याशी अर्चना वर्मा ने वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के साथ सेंट्रल बार एसोसिएशन व टेक्निकल इंस्टिट्यूट में जनसभा को संबोधित किया एवं सभी से जन समर्थन की अपील की।

अर्चना वर्मा ने कहा कि नगर को और स्वच्छ और सुंदर और विकसित करने के लिए भाजपा को चुनें। माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी एवं मुख्यमंत्री योगी जी जो कहते हैं वह करते हैं। आज जनपद में चारों ओर जनता को विकास देखने को मिल रहा है और लगातार विकास कार्य चल रहे हैं। इन विकास कार्यों को और अधिक गति देने के लिए 11 मई को कमल का बटन दबाकर भारी बहुमत से विजयी बनाएं।

इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version