मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मौर्य डूंगरिया की बिल्डिंग बदहाल जर्जर अवस्था में तब्दील हो चुकी है। मिली जानकारी के मुताबिक जुन्नारदेव जनपद मुख्यालय के अंतर्गत ग्राम पंचायत डूंगरिया में यह बिल्डिंग है जिसमें 28 गांव के किसानों द्वारा इस सोसाइटी से खाद बीज लेनदेन करते हैं जिसकी छत जर्जर अवस्था में पूरी तरीके से तब्दील हो चुकी है कभी भी हादसा हो सकता है सिलेब पूरी तरीके से धीरे-धीरे निकलता जा रहा है दीवारों में सिड़ आ रही है कभी भी हादसा हो सकता है। अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी आज तक कोई निराकरण नहीं किया गया। यहां कभी भी बड़ी दुर्घटना को टाला नहीं जा सकता। अधिकारियों को इस ओर ध्यान देकर निराकरण करना चाहिए जिससे कि आने जाने वाले लोग खतरे से सुरक्षित रह सकें। पूर्व में भी कई बार अवगत कराया जा चुका है।
