यातायात पुलिस ग्वालियर ने शिंदे की छावनी, सराफा और फालका बाजार, हजीरा, बारादरी मुरार में सड़क पर अतिक्रमण करने वाले फुटकर दुकानदार एवं हाथ ठेला संचालकों पर की कार्यवाही | New India Times

पवन परुथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

यातायात पुलिस ग्वालियर ने शिंदे की छावनी, सराफा और फालका बाजार, हजीरा, बारादरी मुरार में सड़क पर अतिक्रमण करने वाले फुटकर दुकानदार एवं हाथ ठेला संचालकों पर की कार्यवाही | New India Times

ग्वालियर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री राजेश सिंह चंदेल भापुसे के निर्देश पर अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (मध्य/यातायात) श्री ऋषिकेश मीना भापुसे ने शहर भ्रमण के दौरान पाया कि बारादरी चौराहा से खुला संतर से अग्रसेन चौराहा, सराफा बाजार, फालका बाजार और शिंदे की छावनी क्षेत्र में रोड पर हाथ ठेलों, फुटकर दुकानदारों, वाहन रिपेयरिंग दुकान संचालकों द्वारा रोड पर किए गए अतिक्रमण के कारण यातायात के सुचारू संचालन में काफी व्यवधान उत्पन्न हो रहा है।

यातायात पुलिस ग्वालियर ने शिंदे की छावनी, सराफा और फालका बाजार, हजीरा, बारादरी मुरार में सड़क पर अतिक्रमण करने वाले फुटकर दुकानदार एवं हाथ ठेला संचालकों पर की कार्यवाही | New India Times

जिस पर अति0 पुलिस अधीक्षक यातायात के मार्गदर्शन में डीएसपी यातायात नरेश अन्नोतीया एवं डीएसपी यातायात विक्रम सिंह कनपुरिया के नेतृत्व में पुलिस और नगर निगम मदाखलत की संयुक्त टीम द्वारा मुरार से बारादरी चौराहा, खुला संतर से अग्रसेन चौराहा क्षेत्र, हजीरा चौराहा से किला गेट चौराहा, सराफा बाजार, फालका बाजार और शिंदे की छावनी मार्ग पर हाथ ठेलों, फुटकर दुकानदारों एवं वाहन रिपेयरिंग शॉप संचालकों द्वारा रोड पर बोर्ड, सामान, वाहन आदि, रोड पर रिपेयरिंग हेतु रखकर अतिक्रमण कर यातायात को बाघित किया जा रहा था ऐसा करने वाले संचालकों के सामान को जप्त किया गया तथा जुर्माना भी किया गया। साथ ही भविष्य के लिए समझाइश देते हुये हिदायत दी गई कि वह भविष्य में इस तरह रोड पर अतिक्रमण न करें, जिससे उक्त मार्ग पर यातायात सुचारू रूप से संचालित हो सके। उक्त कार्यवाही में प्रभारी यातायात पूर्व हिमांशु तिवारी, प्रभारी यातायात पश्चिम अभिषेक रघुवंशी, मदाखलत प्रभारी अधिकारी शैलेन्द्र सिंह चौहान व उनकी टीम तथा थाना मुरार, थाना कोतवाली से एसआई यू.पी.एस चौहान थाना पुलिस बल एवं यातायात पुलिस के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version