लखीमपुर में फर्जी वोट डालने को लेकर आपस में भिड़े बीजेपी व सपा कार्यकर्ता, धक्का-मुक्की में भाजपा प्रत्याशी की गाड़ी का शीशा टूटा | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर-खीरी (यूपी), NIT:

लखीमपुर में फर्जी वोट डालने को लेकर आपस में भिड़े बीजेपी व सपा कार्यकर्ता, धक्का-मुक्की में भाजपा प्रत्याशी की गाड़ी का शीशा टूटा | New India Times

यूपी निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी है। इस बीच लखीमपुर खीरी से भाजपा और सपा कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। यह बवाल लखीमपुर शहर के डीएस कॉलेज मतदान केंद्र पर हुआ है, दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच बवाल लखीमपुर शहर के धर्म सभा इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर हुआ है। दोनों ओर से हाथापाई और जमकर पत्‍थर चलने की भी सूचना है हालांकि खीरी प्रशासन ने घटना से साफ इन्कार किया है। डीएम का कहना है कि मतदान शांतिपूर्वक चल रहा है।
बताया जा रहा है कि इस बवाल में भाजपा प्रत्याशी पुष्षा सिंह के बेटे की कार का शीशा टूट गया। बीजेपी प्रत्‍याशी पुष्‍पा सिंह के पति अवधेश सिंह ने आरोप लगाया है कि सपा प्रत्‍याशी रमा के पति मोहन बाजपेयी के समर्थकों ने उनकी गाड़ी पर हमला कर दिया इससे गाड़ी का शीशा टूट गया। मिली जानकारी के अनुसार हंगामे के बीच पुलिस ने बल प्रयोग कर दोनों पक्षों को तितर-बितर किया।

लखीमपुर में फर्जी वोट डालने को लेकर आपस में भिड़े बीजेपी व सपा कार्यकर्ता, धक्का-मुक्की में भाजपा प्रत्याशी की गाड़ी का शीशा टूटा | New India Times

मतदान शुरू होते ही शहर के बूथों पर मतदाता पहुंचने लगे थे। मतदान का हाल जानने के लिए प्रत्याशी भी अपने दल-बल के साथ मतदान केंद्रों पर जा रहे हैं। डीएस कॉलेज के बूथ पर भाजपा और सपा प्रत्याशी के समर्थकों का आमना-सामना हो गया। दोनों तरफ से की गईं कुछ टिप्पणियों को लेकर दोनों के समर्थक भिड़ गए।
देखते ही देखते दोनों के समर्थकों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। फिर अचानक पत्थर चलने लगे। एक पत्थर भाजपा प्रत्याशी पुष्पा सिंह के बेटे की कार पर लगा, जिससे कार का अगला शीशा टूट गया। भाजपा प्रत्याशी पुष्पा सिंह ने इसके पीछे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का हाथ बताया है।
उनका आरोप है कि उनके बेटे को कार से खींच कर पीटा गया। बवाल की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी सदर संदीप सिंह मौके पर दल-बल सहित पहुंच गए उन्होंने भीड़ को तितर-बितर कराया। शहर के कई मतदान केंद्रों पर अभी भी तनाव की स्थिति है। यहां भाजपा व सपा और निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थक कई बार आमने सामने आ चुके हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version