शराब की दुकान में अवैध रूप से जलाई जा रही बिजली, गरीबों पर कार्रवाई करने वाला बिजली विभाग क्या इस पर भी करेगा कार्रवाई??? | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

शराब की दुकान में अवैध रूप से जलाई जा रही बिजली, गरीबों पर कार्रवाई करने वाला बिजली विभाग क्या इस पर भी करेगा कार्रवाई??? | New India Times

ग्राम पंचायत डूंगरिया में देसी विदेशी शराब दुकान में दिन और रात 24 घंटे अवैध रूप से बिजली डायरेक्ट मेन कनेक्शन से जलाई जा रही है। स्थानीय वासियों ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यवाही सिर्फ गरीबों पर होती है, किसी गरीब के यहां होता तो बिजली विभाग कार्यवाही करता, कोई भी विभाग इस ओर ध्यान देकर कार्यवाही नहीं कर पा रहा है जिससे दिन और रात बिजली अवैध रूप से जलाई जा रही है। ग्रामीणों द्वारा बिजली विभाग को सूचना देने के बाद भी आज तक कोई कार्रवाई नहीं किया गया है। शराब दुकान में अवैध रूप से इलेक्ट्रॉनिक्स बोर्ड चलता है, क्या सिर्फ गरीबों तक ही कार्यवाही सीमित है? शराब दुकान में अवैध रूप से जलाई जा रही बोर्ड की शिकायत के बाद भी विभाग क्यों कार्रवाई नहीं कर रहा है? लोगों ने आला अधिकारियों से इस ओर ध्यान देकर कार्रवाई करने की मांग की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article