देश भर में पत्रकार हितों की आवाज उठाने वाले मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने रैली निकाल कर सरकार के समक्ष रखी अपनी मांगें | New India Times

पवन परुथी, ग्वालियर/भोपाल (मप्र), NIT:

देश भर में पत्रकार हितों की आवाज उठाने वाले मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने रैली निकाल कर सरकार के समक्ष रखी अपनी मांगें | New India Times

प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित पत्रकार रैली में मध्यप्रदेश के पत्रकारों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। पुलिस के भारी इंजताम के बीच इस रैली में हजारों की संख्या में पत्रकारों ने भोपाल की सड़कों पर प्रदर्शन किया। आंचलिक ग्रामीण और ब्लॉक स्तरीय पत्रकारों के हितार्थ प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को दिए गए ज्ञापन में ‌‌श्रमजीवी पत्रकार के प्रांतीय अध्यक्ष शलभ भदौरिया ने पत्रकार सुरक्षा कानून, जिला स्तर‌ पर पत्रकार कल्याण प्रकोष्ठ, श्रद्धानिधि और शासकीय नौकरियों में पत्रकारों के बच्चों को आरक्षण समेत 21 सूत्रीय मांगों को मुख्यमंत्री के सामने रखा। श्रमजीवी पत्रकार संघ का 12 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उनसे पत्रकार हित में जल्द फैसले लेने की बात कही। रैली में शामिल होने के लिए ग्वालियर चम्बल संभाग से अध्यक्ष सर्वेश पुरोहित, जिलाध्यक्ष ग्वालियर संजय शर्मा, संभागीय कोषाध्यक्ष राकेश झा, कार्यकारी जिलाध्यक्ष सुशील राय, गजेन्द्र इंगले समेत सैंकड़ों पत्रकारगण भोपाल पहुंचे।

By nit

Exit mobile version