राजस्थान सरकार के द्वारा चलाए जा रहे मंहगाई राहत शिविरों का जिले में हो रहा है सफल संचालन, कलेक्टर अनिल कुमार अग्रवाल स्वयं ले रहे हैं शिविरों का जायजा | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

राजस्थान सरकार के द्वारा चलाए जा रहे मंहगाई राहत शिविरों का जिले में हो रहा है सफल संचालन, कलेक्टर अनिल कुमार अग्रवाल स्वयं ले रहे हैं शिविरों का जायजा | New India Times

महंगाई राहत शिविरों में राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से नागरिक लाभान्वित हो रहे हैं। आमजन विशेष उत्साह के साथ इन शिविरों में आकर जनकल्याण कारी योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं। इसी को देखते हुए जिला कलेक्टर अनिल कुमार अग्रवाल यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि कैंप व्यवस्थित रूप से चलते रहें एवं नागरिकों को किसी प्रकार की कोई भी परेशानी ना हो, वे स्वयं जाकर महंगाई राहत कैंपों का निरीक्षण कर रहे हैं एवं आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे हैं। जिला कलेक्टर आमजन से यह भी समझाइश कर रहे हैं कि वे धैर्य पूर्वक एवं टोकन अनुसार अपनी बारी के अनुसार ही कैम्पस में रजिस्ट्रेशन कराएं उन्होंने शुक्रवार को तहसील परिसर बाड़ी और परशुराम धर्मशाला में लगे महंगाई राहत शिविरों का निरीक्षण किया। तहसील परिसर कैंप में जगह के अभाव तथा आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इसे उच्च माध्यमिक विद्यालय बाड़ी में शिफ्ट करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने तहसील परिसर बसेड़ी पंचायत समिति बसेड़ी तथा ग्राम पंचायत खिडौरा में संचालित महंगाई राहत कैंपों का निरीक्षण किया तथा कैंप के सफल संचालन हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए उन्होंने कैंप संचालकों को यह निर्देश दिये कि लाभार्थियों को टोकन के अनुसार उनकी बारी आने पर पंजीकरण हेतु बुलाया जावे एवं कैम्पस पर छाया एवं पानी के समुचित प्रबंधन किया जाये जिला प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि महंगाई राहत कैंप में नागरिकों को कोई परेशानी ना हो एवं उनका त्वरित पंजीकरण होकर समुचित लाभ मिल सके। निरीक्षण के दौरान डीओआईटी लोकेश शाक्यवाल भी उनके साथ रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article