एक सचिव के दो प्रभार होने से काम में हो रही है दिक्कत, कब मिलेगा स्थाई सचिव, गांव की सरकार बने महीनों बीत गए लेकिन जमीन पर हवा हवाई | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

एक सचिव के दो प्रभार होने से काम में हो रही है दिक्कत, कब मिलेगा स्थाई सचिव, गांव की सरकार बने महीनों बीत गए लेकिन जमीन पर हवा हवाई | New India Times

जनपद पंचायत जुन्नारदेव के अंतर्गत ग्राम पंचायत डूंगरिया के पूर्व सरपंच दसरथ रतिया ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव की सरकार बने कई महीने बीत चुके हैं लेकिन जमीन पर कुछ काम नजर नहीं आ रहा है जोकि ग्रामीण वासियों के लिए चिंता का विषय है साथ ही स्थाई सचिव नहीं होने के कारण भारी परेशानियों में ग्रामीण वासी हैं क्योंकि एक सचिव के पास दो पंचायत के प्रभार है।

काम हो रहे डामाडोल: पूर्व सरपंच सहित ग्रामीण वासियों द्वारा स्थाई सचिव ग्राम पंचायत में लाने की मांग की गई है। पूर्व में भी कई बार इस बात को उठाया गया परंतु आला अधिकारियों ने भी इस ओर किसी प्रकार का ध्यान नहीं दिया। क्या ऐसे ही लापरवाही से चलेंगे काम, ग्रामीण वासियों में चिंता का विषय बना हुआ है, सारे वादे जमीन पर हवा हवाई दिख रहे हैं। लोगों का कहना है कि आखिर कब तक ऐसा चलेगा, आला अधिकारियों से निराकरण की आस ग्रामीण वासी लगाए हुए हैं। अब देखना होगा कि जिम्मेदार कब तक इसका निराकरण करते हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article