सड़क सुरक्षा अन्तर्गत चलाया गया जागरूकता अभियान | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरों चीफ, धार (मप्र), NIT:

सड़क सुरक्षा अन्तर्गत चलाया गया जागरूकता अभियान | New India Times

पुलिस अधीक्षक जिला धार के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत श्री जयराज जी सोलंकी टीआई पुलिस थाना तिरला के नेतृत्व में पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत तिरला फाटे व बोधवाडा फाटे पर अपने स्टॉफ के साथ बुधवार को सड़क पर मोटरसाइकिल व कारों को रोककर यातायात के नियम समझाएं गए। वहीं कई लोग ऐसे भी मिले जो मोटरसाइकिल पर दो से अधिक व्यक्ति सवार थे जिनको यातायात के नियमों का पालन करने की समझाइश देते हुए यातायात के नियम के बारे में लिखे हुए पंपलेट दिए गए एवं उनका पालन करने के निर्देश भी दिए गए। वहीं थाना स्टॉफ द्वारा यह अभियान करीबन 2 घंटे चलाया गया जिसमें कुछ लोगों पर चालानी कार्यवाही की गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article