वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

मैगलगंज कोतवाली क्षेत्र के लिधियाई मोड़ पर रात्रि गश्त के दौरान बदमाशों ने सिपाही को गोली मार दी, गोली लगने से सिपाही अनिल सिंह चौहान गम्भीर रूप से घायल हो गये।घटना की जानकारी मिलने पर घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक खीरी गणेश प्रसाद साहा व क्षेत्राधिकारी मोहम्मदी ने स्थलीय निरीक्षण किया और घटना के बारे में जानकारी प्राप्त की और शीघ्र घटना का अनावरण करने की बात कही।
मैगलगंज कोतवाली से लगभग दो किमी दूर लिधियाई मोड़ के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई जिसमें पुलिस ने एक बदमाश को पकड़ लिया तभी दूसरा बदमाश साथी को छुड़ाने के लिए पुलिस पर फायर झोंक दिया गोली सिपाही को लग गई जिससे सिपाही घायल हो गया और बदमाश अपने साथी को छुड़ा कर मौके से फरार हो गए।मैगलगंज के लिधियाई मोड़ पर दो गार्ड रात्रि में गस्त पर ड्यूटी लगा रहे थे उसी समय कोबरा में तैनात अनिल सिंह चौहान और एक दूसरा सिपाही राहुल कस्बा के आसपास नेशनल हाईवे की तरफ होते हुए लिधियाई मोड पर गार्ड के पास पहुंचे और गार्ड से बातचीत करने लगे बातचीत के दौरान गार्ड ने देखा कि पास में ही संदीप कुमार मौर्य के घर के पास तीन संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए जिस पर गार्ड ने दोनों सिपाहियों को जानकारी दी तो दिलेरी दिखाते हुए सिपाही अनिल सिंह चौहान और राहुल ने बदमाशों को ललकारते हुए उनका पीछा किया। पीछा करते हुए दोनों सिपाही बदमाशों के पीछे चले गए जिसमें एक बदमाश के पीछे राहुल दौड़ता रहा दूसरे दो बदमाशों का पीछा करते हुए अनिल सिंह चौहान गए,पास में ही खाली प्लाट से होते हुए बदमाश भागने लगे दीवार ऊंची होने के कारण एक बदमाश को सिपाही अनिल सिंह चौहान ने पीछे से पकड़ लिया एक साथी को पुलिस की पकड़ में देख दूसरा बदमाश दौड़ कर आता है और सिपाही को गोली मार कर घायल कर देता हैै और साथी को छुड़ा ले जाता है गोली की आवाज सुनते ही दूसरा पुलिसकर्मी राहुल मौके पर दौड़ कर आता है तो देखता है कि सिपाही को गोली लगी है जिसको संभालते हुए वो हाईवे की तरफ लेकर आता है और पुलिसकर्मियों को सूचना देता है जिस पर थाने से पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचते हैं उसको इलाज हेतु बरगावांं रोड प्राइवेट चिकित्सालय ले गए जहां पर फर्स्ट ट्रीटमेंट दिया गया जिसके बाद लखनऊ के ट्रामा सेंटर केे लिए सिपाही को ले जाया गया है जहां पर उसका इलाज चल रहा है सिपाही के कंंधेे में गोली लगी है सिपाही की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
घटना की जानकारी होने के बाद लखीमपुर खीरी एसपी गणेश प्रसाद साहा मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मौका मुआयना किया एसपी ने जानकारी देते हुए बताया तीन बदमाश छत के ऊपर चढ़ रहे थे जिनको पुलिस कर्मियों ने देखा और ललकारा तो तीनों बदमाश भाग खड़े हुए जिसका हमारे जवानों ने दिलेरी से पीछा किया जिसमें एक जवान अनिल सिंह चौहान को गोली लगी है जिसको इलाज के लिए लखनऊ भेजा गया है और बदमाशों की पकड़ के लिए जाल बिछाया जा रहा है जिले की टीमें इस पर काम कर रही हैं जल्द ही बदमाशों को पकड़ा जाएगा।
घायल सिपाही ने खुद बताया कि तीन बदमाश छत के ऊपर चढ़ रहे थे और मेरे साथी राहुल ने बदमाशों को ललकारा तो बदमाश भाग खड़े हुए भागने पर बदमाशों का पीछा किया जिसमें दो बदमाश एक तरफ भागे और एक बदमाश दूसरे रास्ते पर भाग खड़ा हुआ दो बदमाशों की ओर पकड़ने के लिए मैं दौड़ा जिसमें एक बदमाश दीवाल छलांग कर चला गया दूसरा बदमाश दीवाल छलांग रहता तभी मैंने पीछे से उसको पकड़ लिया जब बदमाश को पकड़ लिया तो दूसरा साथी लौट कर आया और मेरे ऊपर गोली चला दी जिसके बाद मेरे हाथ से बदमाश छूट गया और भाग गया तभी मेरा दूसरा साथी राहुल भी दौड़ कर आया और मुझे घायल अवस्था में देखकर पुलिस को सूचना दी जिस पर मौके पर प्रभारी निरीक्षक मय फोर्स के पहुंच गए हैं। बदमाशों का हुलिया तीन बदमाश जिनमें दो की उम्र लगभग 32 से 35 वर्ष 5 फुट 8 इंच से 6 फुट लंबाई कद काठी मजबूत एक ही उम्र लगभग 27 से 28 वर्ष साढ़े 5 फुट के करीब बताई गई है। पांच थानों की पुलिस मैगलगंज कस्बे में घेराबंदी करके सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं नीमगांव थाना मितौली मोहम्मदी पसगवां और मैगलगंज संयुक्त रूप से यहां के काबिल पुलिसकर्मी इस घटना-स्थल का खुलासा करने के लिए लगाए गए हैं साथ में फॉरेंसिक टीम क्राइम ब्रांच स्वाट टीम को लगाया गया है डॉग स्क्वायड ने भी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की है। क्राइम ब्रांच के प्रभारी शिवकुमार डॉग स्क्वायर टीम के प्रभारी फॉरेंसिक टीम के अमित अवस्थी यह सभी टीमें लगातार कस्बा में निगरानी बनाए हुए हैं ।घटना की रात घटना के पहले बरगवां रोड़ पर एक ज्वेलर्स के यहां रात्र में चोरी की गई है जिसमें 70 हजार रुपए की नगदी गायब हुई है उस चोरी की घटना को भी पुलिस इस गोलीकांड से जोड़ कर देख रही है कड़ी से कड़ी मिलाने का प्रयास किया जा रहा है ज्वेलर्स के घर फॉरेंसिक टीम डॉग स्क्वायड और सभी टीमें जाकर जांच पड़ताल कर सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है जिसमें 3 बदमाश दिखाई दिए हैं। घटना स्थल के आसपास के लोगों की जुबानी मैं सो रहा था 1:30 पर काफी तेज धमाके के साथ गोली की आवाज सुनाई दी तो मैं उठकर बाहर आया तो काफी बाहर शोर हो रहा था पुलिसकर्मी भी मौके पर इकट्ठे हो रहे थे इसके बाद पता चला पुलिसकर्मी को गोली लगी है फिलहाल पुलिस को खुला चैलेंज दिया बदमाशो ने सिपाही को गोली मार कर पुलिस इस चैलेंज को कैसे लेती ये भविष्य के गर्त में है समाचार लिखे जाने तक पुलिस के हाथ खाली थे।
