मोतियाबिंद हुए निर्वाचन आयोग को नहीं दिखाई दिया कि शिवसेना किसकी है: उद्धव ठाकरे | New India Times

विशेष प्रतिनिधि, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

मोतियाबिंद हुए निर्वाचन आयोग को नहीं दिखाई दिया कि शिवसेना किसकी है: उद्धव ठाकरे | New India Times

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने जलगांव ज़िले की पाचोरा में जनसभा को संबोधित करते हुए निर्वाचन आयोग पर निशाना साधा है की पाकिस्तान में भी पूछा जाए तो हर कोई कहेगा कि शिवसेना किस की है लेकिन मोतियाबिंद हुए निर्वाचन आयोग को दिखाई नहीं दिया कि असली शिवसेना किस की है।

उद्धव ठाकरे ने पाचोरा में आरओ तात्याकी प्रतिमा अनावरण के बाद शिव सैनिकों को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा, उन्होंने कहा कि दूसरी पार्टी के नेता केंद्र को भ्रष्टाचार में लिप दिखाई देते हैं वहीं भाजपा में प्रवेश के बाद गोमूत्र छिड़काव कर उन्हें पार्टी प्रवेश देकर शुद्ध किया जा रहा है। सच कहने पर सरकार के खिलाफ बोलने पर विरोधियों पर ईडी की पीड़ा दी जाती हैं।

जिले के पांच गद्दार विधायकों पर निशाना साधते हुए ठाकरे ने कहा कि जिन्हें घोड़े पर बिठाया था वही शिवसैनिक उन्हें उतार भी सकते हैं।

एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस सरकार पर धावा बोलते हुए कहा कि उल्टे पैर की सरकार आने से महाराज की दशा बिगड़ गई है, 9 महीने में 1200 किसानों ने आत्महत्या की सरकार के मंत्री घूमने फिरने में व्यस्त हैं। बेमौसम बारिश में किसानों का ऐतिहासिक नुकसान हुआ है लेकिन कोई पुरसाने हाल नहीं, मंत्री को किसान के फसल पर जाने की फुर्सत नहीं है।

सैनिकों पर हमले किए जा रहे हैं गुह मंत्री कर्नाटक चुनाव में व्यस्त हैं। सत्यपाल मालिक ने केंद्र सरकार की पोल खोली सीनियर की सुरक्षा में लापरवाही बरती गई जिसके कारण सैनिक शहीद हुए ऐसा सनसनीखेज खुलासा करने पर मलिक को प्रताड़ित किया जा रहा है।

ठाकरे ने बीजेपी पर धावा बोलते हुए कहा कि भाजपा अपने मित्र पक्ष को समाप्त कर देश में एकमात्र पार्टी बने रहना चाहती है। भाजपा पार्टी में ईमानदार कार्यकर्ता एकनाथ खडसे की नहीं हुई वह आम जनता की कैसे होगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए ठाकरे ने कहा कि महंगाई कम करने का वादा भाजपा का फेल साबित हुआ है। सत्ता में आने से पहले मोदी जनसभा में कहा करते थे कि महंगाई बढ़ी कि नहीं पेट्रोल के दाम बढ़े की नहीं, किसानों की आय डबल की जाएगी, लेकिन वास्तव में ऐसा कुछ नहीं हुआ बीजीपी राज में महंगाई बढ़ी। इस तरह उन्होंने केंद्र सरकार को घेरा। गद्दारों ने बाप और शिवसेना के निशान भी चुरा लिया इस तरह तंज भी कसा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article