Edited by B.S. Rajpurohit;
राधिका शर्मा, चंडीगढ, NIT;
स्वतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर पूरे देश में जहां विभिन्न आयोजनों से देशवासी स्वतन्त्रा पर्व मनाएंगे वहीं चंडीगढ़ में भी आज़ादी के पावन पर्व के अवसर पर वुमेन पॉवर सोसायटी द्वारा जश्न ए आज़ादी का भव्य आयोजन होगा।
वुमेन पॉवर सोसायटी इण्डिया की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमति मोनिका अरोड़ा ने आयोजन की जानकारी देते हुए बताया कि देश के आज़ादी के पांवन पर्व के अवसर पर महिला एवं बाल संरक्षण पर कार्यरत राष्ट्रीय स्तर के संगठन वुमेन पॉवर सोसायटी द्वारा चंडीगढ़ के सेक्टर 30 ए काली माता मंदिर सभागार में 15 अगस्त 2017 को दोपहर 12 बंजे “जश्न ए आज़ादी” कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। जिसमें देश – प्रदेश की विशेष प्रतिभाओं को सोसायटी द्वारा प्राउड ऑफ़ इंडियन अवार्ड से नवाजा जायेगा साथ ही शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जरूरतमंद बालक बालिकाओं को अध्यन सामग्री के साथ महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से महिलाओं को रोजगारमुखी बनाने के लिए सिलाई मशीनों का वितरण किया जायेगा।
वुमेन पॉवर सोसायटी के चंडीगढ़ जिलाध्यक्ष एवं कार्यक्रम आयोजक सुशिल कौशल ने जानकारी देते बताया की इस अवसर पर सांस्क्रतिक कार्यक़म का भी आयोजन होगा। सम्मानित होने वाली प्रतिभाओं के साथ वुमेन पॉवर सोसायटी से जुड़े सदस्य भी देश प्रदेश से इस आयोजन में भाग लेंगे। कार्यक्रम प्रभारी श्रीमति वीना अरोड़ा ने बताया कि WPS टीम संयोजक दीपक माधव के साथ आयोजन की तैयारियों में जोर शोर के साथ लगी हुई है और जश्न ए आजादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सदस्यों में भी जोश है और विभिन्न प्रदेशों से समाज सेवी लोग जश्न ए आज़ादी समारोह में शिरकत करेंगे.
बीकानेर से भैरू सिंह राजपुरोहित (NIT संवादाता), गोपाल जोशी (PRO), जयपुर से एडवोकेट ललिता संजीव महरवाल, दिल्ली से वरिष्ठ कवियत्री डॉ पूनम माटिया भी इस आयोजन में भाग लेने चंडीगढ़ पहुचेंगे।
