सपा मेयर प्रत्याशी अर्चना वर्मा ने थामा भाजपा का दामन | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

सपा मेयर प्रत्याशी अर्चना वर्मा ने थामा भाजपा का दामन | New India Times

समाजवादी पार्टी की मेयर प्रत्याशी अर्चना वर्मा ने भाजपा का दामन थाम लिया, इस दौरान वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर सहित अन्य पार्टी के नेता गण मौजूद रहे।

अर्चना वर्मा के भाजपा में शामिल होते ही जनपद से लेकर लखनऊ मुख्यालय तक समाजवादी पार्टी में खलबली मच गई है।

तनवीर खान जिला अध्यक्ष ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी ने अर्चना वर्मा पर विश्वास जताते हुए शहजानपुर से मेयर प्रत्याशी घोषित किया था क्योंकि अर्चना वर्मा स्वर्गीय राममूर्ति सिंह वर्मा की बहू हैं और राममूर्ति सिंह वर्मा जी पार्टी के कद्दावर नेता थे, वह चार बार विधायक, दो बार सांसद, दो बार मंत्री रहे। आज उनकी पुण्यतिथि पर हम सभी लोग मौजूद रहे साथ ही उनके पुत्र राजेश यादव भी मौजूद थे। अर्चना वर्मा किस के संपर्क में थीं यह तो नहीं मालूम लेकिन कल 11 बजे नामांकन होना था और उसकी तैयारियां चल रही थीं, हम लोग साथ में ही गए थे लखनऊ और सिंबल भी लेकर आए थे, आगे कहा कि किसी के माथे पर तो नहीं लिखा होता है, पार्टी सिर्फ विश्वास ही कर सकती है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी विधानसभा चुनाव से पहले स्वर्गीय राममूर्ति सिंह वर्मा को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके निवास पर भी आए थे। फिलहाल कल पार्टी की ओर से प्रत्याशी नामांकन कराएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article