बसपा के जिला उपाध्यक्ष शमीम अहमद ने अपने पार्टी के समर्थकों के साथ बांसी तहसील में पहुंच कर बसपा प्रत्याशी ज्योति साहू का कराया नामांकन | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

बसपा के जिला उपाध्यक्ष शमीम अहमद ने अपने पार्टी के समर्थकों के साथ बांसी तहसील में पहुंच कर बसपा प्रत्याशी ज्योति साहू का कराया नामांकन | New India Times

नामांकन प्रक्रिया के सातवें दिन रविवार को बसपा के जिला उपाध्यक्ष शमीम अहमद ने अपने पार्टी के समर्थकों के साथ बांसी तहसील में लगभग 2 बजे पहुंच कर बसपा प्रत्याशी ज्योति साहू नामांकन कराया। जिला उपाध्यक्ष शमीम अहमद व प्रस्तावक के साथ एसडीएम न्यायालय में पहुंचकर दो सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया। ज्योति साहू के नामांकन करके लौटने पर तहसील कार्यालय गेट के पास इकठ्ठा पार्टी के पदाधिकारियों व समर्थकों ने उन्हें फूल माला भेंट कर बधाई दिया और खुशी मनाया। इस अवसर पर ज्योति साहू के पति हरगोविंद साहू ने वहां मौजूद लोगों से कहा कि नगर को स्वच्छ व सुन्दर बनाने तथा विकास के लिए चुनाव मैदान में हैं। उन्होनें कहा कि लोगों के मिल रहे हैं अपार प्रेम व स्नेह से यह स्पस्ट है कि उन्हें सफलता जरुर मिलेगी। इस दौरान जिला कोषाध्यक्ष महताब अहमद, मोहम्मद कैफ, पवन शर्मा, जय गोविन्द, महेश कुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article