मध्य प्रदेश कांग्रेस आदिवासी विभाग प्रदेश अध्यक्ष राजू टेकाम 22 अप्रैल को झाबुआ-अलीराजपुर बैठक में लेंगे भाग, आदिवासी बाहुल्य जिलों में बूथ स्तर पर लामबंद होने की बनेगी रणनीति | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश कांग्रेस आदिवासी विभाग प्रदेश अध्यक्ष राजू टेकाम 22 अप्रैल को झाबुआ-अलीराजपुर बैठक में लेंगे भाग, आदिवासी बाहुल्य जिलों में बूथ स्तर पर लामबंद होने की बनेगी रणनीति | New India Times

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ इसी वर्ष 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने के उद्देश्य से हर आदिवासी बाहुल्य जिलों में आदिवासी संगठनों की भी भागीदारी सुनिश्चित कर चुनावी कार्य योजना की रणनीति तय करने का निर्णय लिया है। संभागीय कांग्रेस प्रवक्ता साबिर फिटवेल ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया की विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर रूपरेखा तय करने हेतु प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार मध्य प्रदेश आदिवासी कांग्रेस विभाग के प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम का दिनांक 22 अप्रैल शनिवार को प्रातः 10 बजे अलीराजपुर आगमन होगा पटेल फार्म हाउस पर कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों आदिवासी संगठन की बैठक कर दोपहर 2:30 बजे झाबुआ विधायक कार्यालय गोपाल कॉलोनी आगमन होगा जो संगठन की मजबूती के संबंध में चर्चा हेतु रूबरू होंगे व जिले में आगामी विधानसभा चुनाव के चलते बूथ स्तर पर आदिवासी विभाग के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों की लामबंदी की रूपरेखा तय की जाएगी।
इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रकाश रांका विधायक विरसिह भूरिया वाल सिंह मेडा प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोनल भाबर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव श्री निर्मल मेहता पूर्व विधायक जेवियर मेडा विजय भाबर जी अध्यक्ष जिला युवा कांग्रेस , श्री हेमचंद डामोर एवं वरिष्ठ कांग्रेस जन विशेष रुप से उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम में जिले के समस्त जिला कांग्रेस पदाधिकारी समस्त ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गण उप ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गण शहर कांग्रेस अध्यक्ष गण युवा कांग्रेस अध्यक्ष गण भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन अध्यक्ष महिला कांग्रेस अध्यक्ष सेवादल अध्यक्ष बूथ कमेटी के अध्यक्ष सेक्टर प्रभारी मंडल अध्यक्ष जिला पंचायत प्रतिनिधि जनपद पंचायत प्रतिनिधि सरपंच पंच पार्षद गण पूर्व पार्षद गण मोर्चा संगठन के अल्पसंख्यक विभाग अनुसूचित जाति जनजाति विभाग समाज कल्याण प्रकोष्ठ शिक्षा प्रकोष्ठ बूथ प्रबंधन प्रकोष्ठ पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ आईटी सेल व जिले के आदिवासी संगठन व समस्त कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ताओं सहित कांग्रेस पार्टी से जुड़े आदिवासी संगठन से भी जिला कांग्रेस कमेटी ने इस अवसर पर अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने में अपनी महती भूमिका का निर्वाह करने का आह्वान किया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version