रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

थांदला नगर परिषद का प्रभार मेघनगर नगर परिषद के सीएमओ देख रहे हैं क्योंकि उक्त सीएमओ के पास दो- दो नगर परिषद का प्रभार होने से वो थांदला नगर परिषद में समय नहीं दे पा रहे हैं उसी कारण से नगर परिषद थांदला में समस्याओं का अंबार लग रहा है और थांदला नगर परिषद में
कोई काम नहीं हो रहा है। पिछली परिषद द्वारा स्वीकृत कार्य एवं नवीन कार्य अभी तक कोई भी कार्य प्रारंभ नहीं हो पाया इसलिए जनता में काफी आक्रोश है।

उक्त प्रभार थांदला तहसीलदार को दीये जाने की मांग की गई है। इस अवसर पर कलेक्टर कार्यालय पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पार्षद राजू धानक, जीव दया के संयोजक पवन नहार, स्वदेशी जागरण मंच के जिला संयोजक अनिल पोरवाल, गो संरक्षक राधेश्याम रावल, आदि ने पहुंचकर जिला कलेक्टर तन्वी हुड्डा को मांग पत्र सौंपा। कलेक्टर ने समस्या हल करने के लिए आश्वस्त किया है।
थांदला एसडीएम कार्यालय में भी भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पार्षद राजू धानक, पटलिया समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट जवसिंह परमार सकल बधाई समाज के पूर्व अध्यक्ष ढाया भाई धानक वालिया परमार, मुन्ना कषयप ने एसडीएम तरुण जैन को मांग पत्र सौंपा कर समस्याओं से अवगत कराया है।
