अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

ईद उल फितर के दौरान शान्ति व सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में शहर के सभी थानों में नगर रक्षा समिति व शान्ति समिति एवं गणमान्य नागरिकों की बैठक ली गई।

त्यौहार शान्ति पुर्ण तरीके से मनाने के लिए लोगों से अपील गई तथा वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशों से अवगत कराया गया। साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों व बाजारों मे पैदल भ्रमण किया गया तथा संदिग्धो को चेक किया गया।
