खानदानी ग्राम पटेलों ने अपनी मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

खानदानी ग्राम पटेलों ने अपनी मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन | New India Times

आज खानदानी ग्राम पटेलों द्वारा लालबाग परिसर धार में बैठक आयोजित की गई। जिसमें धार जिले के समस्त खानदानी ग्राम पटेलों ने भाग लिया तथा सर्वसहमति से यह निर्णय लिया गया कि अगर सरकार 07/05/2023 तक खानदानी ग्राम पटेलों का पद स्थाई कर के 5000/- रूपए मानदेय नहीं देती हैं तो मध्यप्रदेश के खानदानी ग्राम पटेल कांग्रेस पार्टी से वचन पत्र लेकर प्रदेश स्तरीय सम्मेलन आयोजित कर कांग्रेस पार्टी को अपना पूर्ण समर्थन देते हुए कांग्रेस पार्टी की सरकार बनवाएंगे। इस प्रकार की मांगों को लेकर कलेक्टर कार्यालय एकत्रित होकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन व एक कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

खानदानी ग्राम पटेलों ने अपनी मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन | New India Times

कलेक्टर महोदय के नाम ज्ञापन में मुख्य रूप मांग खानदानी ग्राम पटेलों का महा अधिवेशन आदर्श ग्रामीण पटेल संघ के बैनर तले एवं संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश पटेल चूमली की अध्यक्षता में आदित्य श्री गार्डन भोपाल में सम्पन्न हुआ। जिसमें मध्यप्रदेश के लगभग 10,000 हजार खानदानी ग्राम पटेलों ने भाग लिया एवं सर्वसहमति से यह प्रस्ताव पास किया कि सरकार खानदानी ग्राम पटेलों के उत्तराधिकारियों को जो कि ग्राम में पटेल का काम कर रहें हैं उन्हीं को ग्राम पटेल मानकर शासकीय रिकार्ड में दर्ज करें एवं मानदेय और अधिकार दें या फिर पटेल के पद को कानूनन समाप्त करके खानदानी ग्राम पटेलों द्वारा आजादी के बाद 75 वर्षों तक दी गई सेवा का खानदानी ग्राम पटेलों के उत्तराधिकारियों को भुगतान करें।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश पटेल चुमली, प्रदेश प्रभारी बालाराम पटेल खरसोडा, जिलाध्यक्ष अंतर सिंह पटेल, जिला सचिव राजेंद्र पटेल देदला, इंदर जी पटेल छटिया ,इंदर सिंह जी पटेल आतेडी ,, सुनील पटेल विनोद पटेल आदि मौजूद रहे। उक्त जानकारी लखन पटेल खरसोडा ने दी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article