कलेक्टर ने पशुचिकित्सालय, कोल्डस्टोर, पॉलीहाउस में पहुंच कर लिया जायजा | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

कलेक्टर ने पशुचिकित्सालय, कोल्डस्टोर, पॉलीहाउस में पहुंच कर लिया जायजा | New India Times

धार जिला के विकासखण्ड तिरला के दौरे के दौरान कलेक्टर प्रियंक मिश्र एवं जिला पंचायत सीईओ श्रगारे श्री वास्तव ने जनसुनवाई में अव्यवस्थाओं एवं जमीन के संबंध ज्ञानपुरा में स्थित निजी पारस आयुर्वेदिक अस्पताल के ट्रस्टी शांतिलाल जैन की शिकायतों पर कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ज्ञानपुरा स्थित श्री पारस आयुर्वेद चिकित्सालय पहुँचे। यहां औषधीय भंडार देखा पंचकर्म तथा जांचों के सम्बंध में जानकारी ली और उनकी समस्या को हल करने के निर्देश दिए। उसके बाद ज्ञानपुरा में सब्सिडी में बने कलश कोल्ड स्टोरेज पहुँचे। यहां उन्होंने आलू व गाजर के भंडारण की प्रक्रिया पूछी और इसके लिए और लोगों को प्रेरित करने को कहा।

कलेक्टर ने पशुचिकित्सालय, कोल्डस्टोर, पॉलीहाउस में पहुंच कर लिया जायजा | New India Times

उसके बाद तिरला में विकासखण्ड पशु चिकित्सालय पहुँचे जहाँ कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने पशु चिकित्सालय तिरला का निरीक्षण किया। यहां पानी की टँकी के पास फैली गंदगी देख नाराजगी जाहिर की एवं तुरन्त बाउंड्रीवाल के निर्माण हेतु स्टीमेट के निर्देश दिए गए साथ ही स्टॉक रजिस्टर देख चिकित्सालय में उपलब्ध दवाइयों की जानकारियां ली एवं एक्सपायर सिरिंज देख पूछा ये कैसे तो खण्ड पशु अधिकारी ने बताया हमें जिले से यही आवंटित की गई है इस पर तहसीलदार को पंचनामा बनाने के लिए निर्देशित किया गया। उसके बाद नजदीक ही स्थित ग्राम पंचायत तिरला पहुँचे वहाँ लाडली बहन योजना के पंजीयन की समीक्षा की एवं पंचायत भवन के निर्माण को लेकर सचिव कमलेश मुकाती की प्रशंसा की। उसके बाद चिकल्या निवासी कृषक यतीन्द्र पाटीदार के 28 लाख 40 हजार रुपए लागत के बने शेड नेट हाउस पहुँचे। यहां उन्होंने कृषक द्वारा की जा रही जैविक खेती के बारे में जानकारी ली। इस दौरन ग्राम तिरला के किसानों ने खेत के खराब रास्तों को सुधारने हेतु निर्माण कार्य की मांग की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article