बहराइच शहर में धड़ल्ले से उड़ाई जा रही हैं आदर्श अचार संहिता की धज्जियां | New India Times

फ़राज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

बहराइच शहर में धड़ल्ले से उड़ाई जा रही हैं आदर्श अचार संहिता की धज्जियां | New India Times

शहर थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत स्थित बहराइच दरगाह रेलवे क्रॉसिंग ओवर ब्रिज के पास ही नगर पालिका परिषद द्वारा प्रचार प्रसार के लिए लगाए गए यूनीपोल पर आदर्श आचार संहिता के बावजूद भारतीय जनता पार्टी के चुनाव चिन्ह के साथ एक राजनीतिक बैनर अभी भी लगा हुआ है जो आदर्श आचार संहिता का खुलेआम उल्लंघन कर रहा है। बता दें कि नगर निकाय चुनाव को स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र ने जिले के अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश जारी किए थे कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही चुनाव आचार संहिता प्रभावी हो गई है। ऐसे में सभी होल्डिंग, बैनर, कटआउट व अन्य प्रचार सामग्री के तत्काल हटाना सुनिश्चित किया जाए। जिसके बाद प्रशासनिक अमले के साथ सड़कों से नगर पालिका परिषद कर्मियों द्वारा बैनर पोस्टर हटाए जाने का कार्य शुरू किया गया था। परंतु नगर पालिका परिषद बहराइच के जिम्मेदारों की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। जिसमें नगर पालिका परिषद बहराइच के ही प्रचार प्रसार के लिए लगाए गए यूनीपोल पर राजनीतिक दल का बैनर मंगलवार को भी लगा होने के बाद जमकर हो रहा है आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन। बता दें की बहराइच में सोमवार को ही नामांकन प्रक्रिया समाप्त हूई है और 4 मई को मतदान होना है। पालिका के यूनीपोल पर लगे बैनर से उड़ाई जा रही आदर्श अचार संहिता की धज्जियां, ज़िम्मेदारों की ज़िम्मेदारियों की पोल खोल रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article