मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान, अप्रैल में पहली बार 40 डिग्री से ऊपर पहुंचा पारा, 24 घंटे में 2 डिग्री बढ़ने की संभावना | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान, अप्रैल में पहली बार 40 डिग्री से ऊपर पहुंचा पारा, 24 घंटे में 2 डिग्री बढ़ने की संभावना | New India Times

गर्मी का पारा लगतार बढ़ता जा रहा है, अप्रैल माह में पहली बार अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर पहुंच गया। अभी इसमें और बढ़ोत्तरी होगी, न्यूनतम तापमान भी 20 डिग्री से अधिक पर आ गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में दो डिग्री का इजाफा हो सकता है। अमूमन हर साल मार्च महीने में ही तापमान 40 डिग्री तक पहुंच जाता है, लेकिन इस बार मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला रहा। हालांकि अब गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है।
गुरुवार को अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री दर्ज किया गया। दिन के समय गर्म हवाएं भी चलीं। मौसम विभाग ने जो पूर्वानुमान जारी किया है उसके अनुसार अगले तीन दिन में आसमान में छिटपुट से मध्यम बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 से 23 डिग्री के बीच रहेगा। हवा उत्तर-पश्चिम से और पश्चिम दिशा से चलेगी। हवा की रफ्तार 12 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है।

पिछले पांच दिन में तापमान का उतार-चढाव

दिनांक अधिकतम न्यूनतम
13 अप्रैल 40.2 20.5
12 अप्रैल 40.6 21.5
11 अप्रैल 39.4 19.0
10 अप्रैल 38.5 18.4
09 अप्रैल 36.4 19.2

अगले तीन दिन ऐसा रहेगा मौसम
अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री तक जाने की संभावना है। मध्यम बादल छाए रहेंगे। 12 से 14किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिमी हवाएं चलेगी।

क्या करे किसान
मौसम का मिजाज को देखते हुए किसानों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। किसानों से कहा गया है कि वे गहाई उपरांत प्राप्त अनाज और बीज को 10 प्रतिशत नमीस्तर तक सुखाकर उसे भंडारित करें। भंडार गृह की सफाई कर मैलाथियान के 0.2 प्रतिशत घोल का छिड़काव करें।पुराने बोरे की सफाई कर उन्हें मैलाथियान 1 प्रतिशत घोल से उपचारित कर उन्हें सुखाकर अनाज का भंडारण करें। तरबूज, खरबूज, भिंडी, ग्रीष्मकालीन मूंग और सब्जियों की 7 से 10 दिन के अंतराल से सिंचाई करें। उनमें अनुशंसित उर्वरक की मात्रा दें। फसल, सब्जियों और पौधों की सिंचाई सुबह या शाम के समय करें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version