आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टा खिलाने वाले तीन सटोरिया को पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टा खिलाने वाले तीन सटोरिया को पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

एसओजी थाना कोतवाली पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टा खिलाने वाले विपिन राजपूत, अमन राजपूत, चंदन सहित 3 सटोरियों को गिरफ्तार किया है।

सुधीर जायसवाल एसपी सिटी ने बताया कि एसओजी व थाना कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि मोहल्ला रोशनगंज में कुछ लोग आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टा खिला रहे हैं, जिस पर पुलिस टीम द्वारा मोहल्ला रोशनगंज थाना चौक कोतवाली क्षेत्र से एक बंद मकान के अंदर आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते हुए, विपिन राजपूत, अमन राजपूत, चंदन को गिरफ्तार किया इनके पास से ₹18540, सट्टा रजिस्टर, एक एलईडी टीवी, एक सेटअप बॉक्स, 5 एंड्राइड मोबाइल, एक कैल्कुलेटर बरामद किया गया। पूछताछ में इन्होंने बताया कि बिजलीपुरा के रहने वाले सोनू गुप्ता के लिए आईपीएल सट्टा करते हैं इसमें इनको 5 पर्सेंट का कमीशन रहता है शेष रुपए सोनू गुप्ता के रहते हैं तथा रुपए का हिसाब किताब वही करता है। यह लोग खिलाड़ियों को एक आईडी देते हैं वह रुपए लेकर उसे कनेक्ट कर देते हैं जिससे वह स्वयं आईडी पर खेल सकता है तथा फोन पर भी इनके पास अपनी बिट लगा सकता है वे लोग अपना हिसाब रजिस्टर पर नोट करते हैं तथा बाद में ऑनलाइन अपना नगद हारी व जीत का रकम लेना-देना होता है इन दिनों में होने वाले मैच पर वे लोग अपने घर पर बैठकर ही सट्टा लिखते हैं आज दूसरे मैच राजस्थान व गुजरात के दौरान रंगे हाथों पकड़े गए। जयसवाल ने बताया कि फरार अभियुक्त सोनू गुप्ता की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version