मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

भीम आर्मी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दत्तू मेढे विगत कई दिनों से 14 अप्रैल को 132 वीं जयंती पर बाबा साहब अंबेडकर जयंती पर आयोजित होने वाले परंपरागत कार्यक्रम में ज़िला प्रशासन से डीजे बजाने की अनुमति देने के लिए अहिंसक ढंग से आग्रह कर रहे थे। उन्होंने परमिशन नहीं तो वोट नहीं का नारा भी दिया। सुप्रीम कोर्ट के आदर्शों का पालन जिला प्रशासन ने डीजे की अनुमति नहीं दी। भीम आर्मी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दत्तू मेढे और जिलाध्यक्ष ने नवाचार करते हुए बुरहानपुर के ग्राम लोनी में डीजे के पैसों से कॉफी पैन, मिठाई, निर्धन बच्चों को वितरित की एवं बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाल कर शिक्षा की ओर अग्रसर होने हेतु बालक बालिकाओं के माता-पिता को निवेदन किया गया, क्योंकि शिक्षा से ही आप का उद्धार होगा। परिवार में यदि शराब का सेवन होता होगा तो उसे बंद करें। इसका परिणाम बच्चों पर होता है। बच्चे भी उसी और आकर्षित होते हैं साथ ही साथ स्वयं के छोटे-मोटे काम धंधे शुरू करना चाहिए।इस दौरान वरिष्ठ मिठाराम ठाकरे भी उपस्थित थे।
