पतरा पतरानवल सिंह सहकारी शक्कर कारखाना की अध्यक्ष श्रीमती किशोरी देवी ने लालबाग के रोटी बैंक वृद्धाश्रम पहुंचकर कराया भोजन | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

पतरा पतरानवल सिंह सहकारी शक्कर कारखाना की अध्यक्ष श्रीमती किशोरी देवी ने लालबाग के रोटी बैंक वृद्धाश्रम पहुंचकर कराया भोजन | New India Times

नवल सिंह सहकारी शक्कर कारखाना झिरी की अध्यक्ष श्रीमती किशोरी देवी ठाकुर शिव कुमार सिंह ने अपने स्टाफ के साथ रोटी बैंक आश्रम के बुजुर्गों से मुलाक़ात की उन्हें भोजन कराया। इस अवसर पर ठाकुर शिवकुमारसिंह इंजीनियरिंग कॉलेज के श्री मनोज कथनेजी, फार्मेसी कॉलेज के प्राचार्य श्री नंदू कायंदेजी, कार्यालय अधीक्षक श्री मोहन ठाकुर एवं स्टॉफ के साथ कॉलेज के विद्यार्थी भी थे। विद्यार्थियों ने रोटी बैंक वृद्धाश्रम के बुजुर्गों से मुलाक़ात की। बुढ़ापा ऐसा भी हो सकता है, यह देखकर सभी विद्यार्थी हतप्रभ हो गये। इस अवसर रोटी बैंक मैनेजर संजयसिंह शिन्दे ने बताया कि रोटी बैंक द्वारा विगत तीन वर्षों से शहर के निराश्रित बुजुर्गों को निःशुल्क ताज़ा भोजन उनके घर तक पहुंचाया जा रहा है। अब तक रोटी बैंक द्वारा तीन लाख टिफिन वितरित किये जा चुके हैं।
संजयसिंह शिन्दे ने समस्त अतिथियों और विद्यार्थियों का आभार मानते हुये कहा कि रोटी बैंक शहर के हजारों दान दाताओं के सहयोग से संचालित हो रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version