शिरपुर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर हथियारों का ज़ख़ीरा किया जब्त, 11 तलवारें बरामद | New India Times

अब्दुल वाहिद काकर, ब्यूरो चीफ, धुले (महाराष्ट्र), NIT:

शिरपुर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर हथियारों का ज़ख़ीरा किया जब्त, 11 तलवारें बरामद | New India Times

गुरुवार की रात शिरपुर सिटी पुलिस ने दो संदिग्ध बदमाशों को ग्यारह तलवारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में जुटी है कि आरोपियों ने यह तलवारों को जखीरा किस वारदात को अंजाम देने किया था। दोनो संदिग्धों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

शुक्रवार को पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी अधिकारी ए. एस. आगरकर को गुप्त सूचना मिली कि दो बदमाश अपराधिक वारदात को अंजाम देने के लिए शिरपुर शहर में तलवारों का जखीरा कर रहे हैं। इस मुखबिरी पर शिरपुर फाटा समीप पुलिस ने जाल बिछाकर लाल रंग की फॅशन प्रो मोटार सायकल क्र.एम.एच.१८/ए.यु. ९५०२ को रोक कर तलाशी लेने पर बाइक की बगल से एक तलवार जब्त की गई। जाँच पड़ताल में बालाजी ऑटो पार्ट्स के बाजू से दस तलवारें संदिग्ध ने पुलिस को निकाल कर दिया।

शिरपुर पुलिस ने अवैध रूप से हथियारों का जखीरा रखने के आरोप में रोहित राजेंद्र गिरासे और मनीष ओंकार गिरासे निवासी अहिल्यापूर ता. शिरपूर जि.धुलिया को गिरफ्तार किया है। उन से 11 तलवारें, एक दोपहिया वाहन और दो मोबाइल फोन जब्त किया है।

हथियारों के ज़ख़ीरा के पर्दाफाश करने में पुलिस अधिक्षक संजय बारकुंड, अपर पुलिस अधिक्षक किशोर काळे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक ए.एस. आगरकर के नेतृत्व में पीएसआई गणेश कुटे, संदिप मुरकुटे, ललित पाटील, लादुराम चौधरी, मनोज पाटील, विनोद आखडमल, गोविंद कोळी, योगेश दाभाडे, मुकेश पावरा, प्रशांत पवार, मनोज दाभाडे, सचिन वाघ, प्रविण गोसावी, स्वप्निल बांगर, अमित रणमळे, भटु साळुंके, होमगार्ड मिथुन पवार, चेतन भावसार, शरद पारधी व राम भिल ने सराहनीय योगदान दिया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version