अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

भारत रत्न संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती बड़े ही धूमधाम के साथ कांग्रेस कमेटी के जिला एवं महानगर अध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा अध्यक्ष मदन मोहन शर्मा की अध्यक्षता में मनाई गई।
इस मौके पर आज गोवर्धन एवं गोकुल के पूर्व विधायक पंडित राजकुमार रावत अपने सैकड़ों साथियों के साथ कांग्रेस पार्टी में आस्था दिखाते हुए महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मदन शर्मा के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस मौके पर बोलते हुए कहा कि आज हम ऐसे व्यक्ति की जन्म जयंती मना रहे हैं जिनके द्वारा हमें इस देश में ऐसा संविधान दिया जिसको हर व्यक्ति को बराबर का अधिकार दिया गया है इसमें ना कोई छोटा है ना कोई बड़ा है। एवं अध्यक्ष के द्वारा कांग्रेस में शामिल हुए सभी नेताओं का कांग्रेस पार्टी में दुपट्टा पहना कर स्वागत किया गया!
इस मौके पर बोलते हुए पूर्व विधायक को सीएलपी लीडर प्रदीप माथुर ने बाबा साहब को श्रद्धा सुमन अर्पित किए एवं आज देश में संविधान को बचाने की जरूरत है उसके लिए कांग्रेस पार्टी का हर एक कार्यकर्ता पूरे दमखम के साथ आज देश के संविधान को बचाने का कार्य कर रहा है।
इस मौके पर बोलते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेश पाठक के द्वारा बाबा साहब के छवि चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए सभी को बधाई दी एवं बोलते हुए कहा कि जो संविधान हमारे देश में है उस तरीके का संविधान किसी भी देश में नहीं है उसके निर्माता आज बाबा साहब का जन्म जयंती हम बड़े ही धूमधाम से मना रहे हैं।
जिला प्रभारी एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव योगेश तालान,पूर्व विधायक राजकुमार रावत ने कहा कि सर्वप्रथम मे बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और आज मेरे लिए भी यह बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है कि मैं आज अपने पूर्व परिवार में 26 बरस बाद पुनः शामिल हो रहा हूं और मैं कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ता को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि मेरे द्वारा सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वप्रथम होगा।
इस मौके पर पंडित प्रखर चतुर्वेदी एडवोकेट, निषाद अहमद, गिरधारी लाल पाठक, विनोद शर्मा, मोहन सिंह, भोला यादव आदि मौजूद रहे।
