इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी ने संक्रमण सुरक्षा किट एवं मास्क वितरित कर लोगों को किया जागरूक | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी ने संक्रमण सुरक्षा किट एवं मास्क वितरित कर लोगों को किया जागरूक | New India Times

वैश्विक स्तर पर भयंकर तबाही मचा चुका अदृश्य राक्षस कोरोना एक बार फिर देश में सक्रिय हो रहा है। देश में कोरोना सक्रियता की आहट की सुगबुगाहट के बीच आज इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी लखीमपुर ने शहर के सार्वजनिक स्थानों पर भ्रमण कर मास्क की अनिवार्यता पर बल देते हुए लोगों को संक्रमण सुरक्षा के प्रति जागरूक किया एवं संक्रमण सुरक्षा किट प्रदत्त की। कोरोना मुक्त लखीमपुर भ्रमण की शुरुआत इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी लखीमपुर ने लखीमपुर रेलवे स्टेशन के आसपास इलाके में सुरक्षा प्रहरियों को मास्क प्रदत्त कर की। इस दौरान इलाके की सुरक्षा में लगे यूपी पुलिस, ट्रैफिक पुलिस एवं होमगार्ड्स के जवानों को रेडक्रॉस का मास्क पहनाकर आस पास संक्रमण चैन तोड़ने के कारगर तरीके भी बताए। इसके बाद रेडक्रॉस सेवियों ने वी-2 माल, विशाल मेगामार्ट, बाटा शोरूम, एसएनवी मॉल आदि शहर के नामचीन मॉल में दौरा कर वहां स्टाफ को मास्क, साबुन, मंजन, संक्रमण सुरक्षा किट प्रदत्त की। सेवियों ने स्टाफ एवं मैनेजमेंट से इन सार्वजनिक स्थानों पर मास्क की अनिवार्यता पर बल भी दिया, जिस पर कई जगह तो स्टाफ ने तत्काल प्रभाव से अपने मॉल, शोरूम आदि में मास्क अनिवार्य भी कर दिया और कुछ जगह कल से लागू होगा। दौरे का समापन नहरिया किनारे बने गौशाला में गौसेवा एवं जुग्गी झोपड़ी में महिलाओं को संक्रमण सुरक्षा किट प्रदत्त कर हुई। इस दौरान शहर के प्रसिद्ध समाजसेवी आर्येन्द्र पाल सिंह, रेडक्रॉस सचिव आरती श्रीवास्तव, रेडक्रॉस आजीवन सदस्य एड अनुराग सक्सेना, बबिता सक्सेना, अनिल कुमार श्रीवास्तव, सुनीता सिंह आदि सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version