एमपी कांग्रेस चीफ कमलनाथ का नया फ़रमान, विधान सभा 2023 के भावी विधायक प्रत्याशियों के कतरे पर | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

एमपी कांग्रेस चीफ कमलनाथ का नया फ़रमान, विधान सभा 2023 के भावी विधायक प्रत्याशियों के कतरे पर | New India Times

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी भोपाल की ओर से प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी श्री राजीव सिंह ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देश अनुसार पत्र क्रमांक 1127/ 23 दिनांक 11/04/2023 जारी करते हुए प्रदेश के समस्त जिला/ शहर कांग्रेस अध्यक्षगण एवं समस्त जिला प्रभारीगण को अवगत कराया है कि मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी को जानकारी प्राप्त हुई है कि प्रदेश कांग्रेस कार्यकर्ता स्वयं को आगामी विधान सभा चुनाव 2023 हेतु भावी प्रत्याशी के रूप में सोशल मीडिया, पोस्टर, वॉल पेंटिंग के द्वारा प्रचार प्रसार कर रहे हैं। पत्र में समस्त जिला/ शहर कांग्रेस अध्यक्षगण एवं समस्त जिला प्रभारीगण से कहा गया है कि ऐसे लोगों को तत्काल रोका जाए। यदि फिर भी कोई इस प्रकार का प्रचार का कार्य करता है तो उसके खिलाफ अनुशासन की कार्रवाई हेतु प्रदेश कांग्रेस को अवगत कराने का कष्ट करें। प्रदेश कांग्रेस कमेटी का उक्त पत्र सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पत्र के अपने अपने सियासी गणित के अनुसार आशय निकाले जा रहे हैं। बुरहानपुर के राजनैतिक परिदृश्य में अनेक प्रकार की प्रतिक्रिया सामने आई है। बुरहानपुर के एक प्रदेश स्तरीय प्रख्यात इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार की राय के अनुसार जब समानांतर कांग्रेस चलाई जा सकती है, तो अपने आप को भावी विधायक लिखने में कौन सा गुनाह है। सियासी पंडितों के मुताबिक जिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर के अध्यक्ष द्वारा गत दिवस मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चीफ से हुई मुलाकात के संदर्भ में इस पत्र के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। माना जा रहा है कि इसके माध्यम से कुछ स्थानीय नेताओं के पर कतरने की कोशिश या साजिश भी है।बुरहानपुर के सियासी मंज़र नामे पर बुरहानपुर के वर्तमान निर्दलीय विधायक, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव, सलीम भाई कॉटन वाला, पूर्व विधायक बुरहानपुर एवं उनके युवा पुत्र, वर्तमान निर्दलीय विधायक के भतीजे एवं यूथ आईकॉन, पूर्व नेता प्रतिपक्ष सहित लगभग एक दर्जन उम्मीदवार आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी की ओर से दावेदारी कर रहे हैं। इन सभी मैं से टिकट किसके मुकद्दर में है और किसका सितारा चमकता है। यह तो आने वाला समय ही बताएगा। सहारा देने वाले और डूबोने वाले सब सामने हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version