रक्षाबंधन को लेकर राखियों से सजा बाजार | New India Times

श्रीकांत पुरोहित, देवास ( मप्र ), NIT; ​रक्षाबंधन को लेकर राखियों से सजा बाजार | New India Times
 श्रावण मास अपने अंतिम दौर में प्रवेश कर चुका है इसलिए अब राखी का बाजार भी सज चुका है। इस साल परंपरागत राखियां पहले से कहीं ज्यादा डिज़ाइनर कॉन्सेप्ट वाली राखियां की खरीदारी सबसे ज्यादा हो रही है। नगर में डिजाइनर राखियों से लेकर कलकत्ता और दिल्ली की राखियां पसंद की जा रही हैं। नगर के विक्रेताओं के अनुसार पिछले साल की तुलना में इस साल राखियों की कीमतों में 20 से 30% की बढ़ोतरी हुई है। साथ ही बाजार में कई प्रकार की राखियां मौजूद हैं, उनके नाम स्टोन के आधार पर रखे गए हैं। सजावट वाली राखियां लकड़ी व मेटल के साथ मोर पंख मिकी माउस स्पीडरमेंन छोटा भीम वाली राखियां बाजार में उपलब्ध हैं। बच्चों के लिए जहां सुपर हीरो डोरेमोन, बेटमैन, स्पाइडर मैन वहीं हनुमान जी की भी राखियां खूब भा रही हैं।

कपड़ों की दुकानों पर भी दिखी भीड़, सजी मिठाई की दुकानें

रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक आते ही नगर के कपड़ा व्यापारियों की दुकानों पर कपड़े खरीदने के लिए भीड़ दिखाई दे रही है और बाजारों में रौनक बढ गयी है। साथ ही नगर में मिठाई की दुकानें भी सजाई गई हैं, जहां ग्राहकों को अलग-अलग तरह की मिठाई देखने को मिल रही है। वही यात्री बसों में भी यात्रियों की भीड़ होने के कारण बसों में बैठने की जगह नहीं मिल रही और कुछ बस वाले ज्यादा किराया वसूल कर इसका फायदा उठा रहे हैं।

By nit

Exit mobile version