नगर आयुक्त ने निर्माणाधीन मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर का किया निरक्षण | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

नगर आयुक्त ने निर्माणाधीन मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर का किया निरक्षण | New India Times

नगर आयुक्त श्री संतोष कुमार शर्मा ने नगर क्षेत्र के चिनौर में स्वच्छ भारत मिशन नगरीय योजना के अंतर्गत प्राप्त धन राशि से निर्माणाधीन मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर का निरीक्षण किया, निरीक्षण के समय निर्माण कार्य की स्थिति को देखा इस मौके पर निर्माणाधीन एम0आर0एफ0 सेंटर में निर्माण कार्य होता हुआ पाया गया। शर्मा ने कहा कि निर्माण कार्य मानक के अनुरूप ससमय पूर्ण कराया जाए। वहीं पर उपयुक्त भूमि पर गीले कचरे के निस्तारण के लिए कम्पोस्ट पिट (खाद्य के गड्ढे) का निर्माण कराये जाने के निर्देश दिए, इसके साथ ही सॉलिड वेस्ट मैनजेमेंट के लिए चिनौर में नगर निगम की भूमि की पैमाइश कर भूमि को चिन्हित किये जाने के नगर निगम की राजस्व विभाग की टीम को निर्देशित किया गया। इस मौके पर मुख्य अभियंता सिविल एस0के0 अम्बेडकर, अधिशासी अभियंता आशीष त्रिवेदी, सहायक अभियंता विपुल कुमार, राजस्व विभाग की टीम एवं कार्यदायी संस्था के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version