भोपाल जाकर देंगे 12 अप्रैल को ज्वाइनिंग लेटर, जिले में संविदा वर्ग-3 के 1295 शिक्षकों की भर्ती, तीन दिन से चल रही काउंसिलिंग में 1090 अभ्यर्थी पहुंचे, कल रिपोर्ट करने को कहा | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

भोपाल जाकर देंगे 12 अप्रैल को ज्वाइनिंग लेटर, जिले में संविदा वर्ग-3 के 1295 शिक्षकों की भर्ती, तीन दिन से चल रही काउंसिलिंग में 1090 अभ्यर्थी पहुंचे, कल रिपोर्ट करने को कहा | New India Times

जिले के प्रायमरी और कुछ मिडल स्कूलों में जल्दी ही शिक्षकों की कमी दूर हो सकती है। जिले में 1295 नए संविदा वर्ग तीन शिक्षकों की नियुक्ति हो रही है। इनकी काउंसिलिंग तीन दिनों से चल रही है। लगभग 1090 की काउंसिलिंग हो चुकी है।
इन्हें 11 तारीख को कंफर्मेशन के लिए बुलाया गया है 12 अप्रैल को इन्हें भोपाल ले जाया जाएगा, जहां आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के हाथों नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।

इसके बाद सभी शिक्षक अपनी संबंधित शाला में ज्वाइन करेंगे।
अफसरों ने बताया कि जिनका नाम लिस्ट में आया है, सबके दस्तावेज वेरिफाइ करके नियुक्ति पत्र दिए जा रहे हैं। सभी का चयन और संस्था का आवंटन पहले ही वरिष्ठ स्तर से हो चुका है।

प्रक्रिया को लेकर भ्रम की स्थिति भी बनी

हालांकि कुछ लोगों में प्रक्रिया को लेकर भ्रम की स्थिति भी बनी पेटलावद ब्लॉक में नियुक्ति पाने वाले युवक ने बताया, 45 प्रतिशत होने के कारण हमें बाद में आने को कहा। बताया गया कि अभी होल्ड पर है, आगे के निर्देश के अनुसार कार्य करेंगे। नाम आ जाएगा। जबकि एसटी के अभ्यर्थियों को 5 प्रतिशत की छूट है। हमारा नाम भी लिस्ट में आ गया और जिस जगह पोस्टिंग होना है, वो भी आ गई। सारंगी के पास के एक स्कूल में पोस्टिंग हुई है। कई लोगों को 11 तारीख को बुलाया, लेकिन हमें नहीं। ऐसा कई अभ्यर्थियों के साथ हुआ।

मुख्यमंत्री अपने हाथों से नियुक्ति पत्र देंगे

इसे लेकर काउंसिलिंग का काम देख रहे जनजातीय कार्य विभाग के अधिकारी एनएस भिड़े ने कहा, किसी का नाम रोकने या होल्ड करने का सवाल ही नहीं है। उन्हें जानकारी शायद गलत मिली होगी। हमारा काम है, दस्तावेजों को चैक करना। काउंसिलिंग में दस्तावेज सही पाए जाने पर संबंधित को आवंटित स्थान पर ज्वाइन करना है। लेटर मिलने के 15 दिनों के भीतर वो काउंसिलिंग के लिए आ सकते हैं। अधिकांश आ चुके हैं। 11 तारीख को इसलिए बुलाया है कि 12 को भोपाल जाना है। वहां बड़ा कार्यक्रम होगा। कुछ लोगों को मुख्यमंत्री अपने हाथों से नियुक्ति पत्र देंगे। जिनकी नियुक्ति हुई है, उन्हें यहां से संबंधित संस्था के लिए रिलीव किया जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version