बाड़ी ब्लॉक के दो विद्यालयों का हुआ चयन, प्रत्येक विद्यालय को मिलेगा दो करोड़ राशि का बजट, अत्याधुनिक सुविधाओं का होगा विस्तार | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

बाड़ी ब्लॉक के दो विद्यालयों का हुआ चयन, प्रत्येक विद्यालय को मिलेगा दो करोड़ राशि का बजट, अत्याधुनिक सुविधाओं का होगा विस्तार | New India Times

राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद जयपुर के राज्य परियोजना निदेशक द्वारा जारी सूची में प्रदेश के 402 विद्यालयों का पीएम श्री योजना के प्रथम चरण में चयन किया गया है जिनमें से धौलपुर जिले के आठ विद्यालयों का पीएम श्री योजना में चयन हुआ है। बाड़ी ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय किला बाड़ी और महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय रहल का पीएम श्री योजना में चयन हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के विद्यालयों के भौतिक विकास हेतु पीएम श्री योजना लागू की गई है। जिसके अंतर्गत सभी प्रदेशों में प्रत्येक ब्लॉक से 2 विद्यालयों का चयन पीएम श्री योजना में करने के निर्देश पूर्व में जारी हुए थे पूर्व में चयन कमेटियों द्वारा शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर पीएम श्री योजना के लिए विद्यालयों का चयन का प्रस्ताव भेजा गया था। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दाऊ दयाल शर्मा एवं शिक्षा विभाग के आरपी सुरेश भारद्वाज ने बताया कि इस योजना में चयनित दोनों विद्यालयों में अत्याधुनिक सुविधाओं के विस्तार हेतु दो_ दो करोड़ रूपये का बजट चयनित विद्यालयों के लिए जारी होगा
उन्होंने बताया कि ये विद्यालय हाईटेक सुविधाओं से लैस होंगे बच्चे 3 डी तकनीक से पढ़ेंगे विद्यालय में सुविधाओं के लिए प्रत्येक क्लासरूम में प्रोजेक्टर डिजिटल बोर्ड स्मार्ट टीवी विद्युत आपूर्ति हेतु सोलर पैनल पेयजल की सुदृढ़ व्यवस्था वाईफाई युक्त कैम्पस फर्नीचर खिलौना बैंक सुसज्जित ग्रीन पार्क डिजिटल लाइब्रेरी विकसित स्मार्ट प्लेग्राउंड के साथ साथ खेलों के लिए ट्रैक एवं कोर्ट जैसे खेलकूद के अत्याधुनिक संसाधन होंगे इसके साथ साथ स्मार्ट पोषण वाटिका ऑफिस मटेरियल के साथ साथ अत्याधुनिक वाद्य यंत्र शाला का निर्माण विद्यार्थियों हेतु करवाया जाएगा जिसका प्रस्ताव परिषद को भिजवा दिया गया है ये विद्यालय आगे चलकर जिला और राज्य के आदर्श मॉडल विद्यालय बनेंगे। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बाड़ी के संस्था प्रधान हरिओम सिंह सिकरवार एवं रहल विद्यालय के संस्था प्रधान पारस राम पवार को सोशल मीडिया के द्वारा शिक्षा विभाग के अधिकारियों शिक्षकों एवं अभिभावकों ने विद्यालयों का चयन पीएम श्री योजना में होने पर बधाई दी है। संस्था प्रधान हरिओम सिंह सिकरवार एवं पारस राम पवार ने क्षेत्रीय विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा सहित जिला एवं ब्लाक के सभी शिक्षा विभाग के अधिकारियों शिक्षकों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया है। विद्यालयों के पीएम श्री योजना में चयन होने पर खुशी व्यक्त करने वालों में पूर्व मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र सिंह परमार रामकुमार मीना, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कल्याण सिंह मीणा एवं अजय कुमार कौशिक, उप प्रधानाचार्य अशोक कुमार शर्मा, मनीष पहाड़िया सहित शिक्षक अभिभावक एसएमसी एस डीएमसी के सदस्य गण सभी रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version